फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Family Deaths Rat Poison Ingredient Zinc Phosphide Found in Viscera Report

'न तरबूज, न चिकन बिरयानी': मुंबई में चार लोगों की मौत मामले में खुलासा; विसरा रिपोर्ट में हुई इस जहर की पुष्टि

Thu, 07 May 2026 08:10 PM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 07 May 2026 08:10 PM IST
सार

मुंबई के पायधोनी इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत के मामले में विसरा जांच में जिंक फॉस्फाइड (रैट पॉयजन) की मौजूदगी पाई गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

विज्ञापन
Mumbai Family Deaths Rat Poison Ingredient Zinc Phosphide Found in Viscera Report
तरबूज मामले में नया खुलासा - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

दक्षिण मुंबई के पायधोनी इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत के मामले में अब बड़ा और अहम खुलासा सामने आया है। विशेषज्ञों द्वारा की गई विसरा जांच में जिंक फॉस्फाइड के अंश पाए गए हैं, जिसे आमतौर पर चूहों को मारने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अत्यधिक जहरीले रैट पॉयजन के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन

विसेरा जांच में जिंक फॉस्फाइड की पुष्टि
मृतकों की पहचान अब्दुल्ला डोकाडिया (44), उनकी पत्नी नसीरीन (35) और उनकी दो बेटियों आयशा (16) और जैनब (13) के रूप में हुई है। जांच से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, विसरा रिपोर्ट में मिले जहर के संकेतों ने इस मामले की दिशा को पूरी तरह बदल दिया है।

विज्ञापन


तरबूज से मौत की थ्योरी खारिज
शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही थी कि परिवार की मौत तरबूज खाने से हुई हो सकती है, लेकिन अब यह दावा गलत साबित हो गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मौत का कारण फूड पॉयजनिंग नहीं बल्कि जिंक फॉस्फाइड जैसा जहरीला रसायन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह जहरीला पदार्थ शरीर में कैसे पहुंचा। पुलिस और जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि यह सेवन दुर्घटनावश हुआ या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण था। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है।


दुर्घटना या जानबूझकर? जांच जारी
जांच अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक ऐसी कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है जिससे यह समझा जा सके कि पूरा परिवार इतना गंभीर कदम क्यों उठाएगा। मामले की जांच JJ मार्ग पुलिस स्टेशन द्वारा की जा रही है। पुलिस ने इस केस में परिवार के रिश्तेदारों और आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं।

यह घटना 25 अप्रैल की रात की है, जब परिवार ने अपने घर पर रिश्तेदारों के लिए एक बैठक आयोजित की थी। इसके कुछ घंटों बाद, रात करीब 1 बजे, परिवार ने तरबूज का सेवन किया था। इसके बाद 26 अप्रैल की सुबह चारों सदस्यों को तेज उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर जे.जे. अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed