फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Elphinstone bridge, sanctioned could not be implemented in 18 months

मुंबई हादसा: रेलवे की लापरवाही, डेढ़ साल पहले मिल गई थी पुल चौड़ा करने की मंजूरी

Sun, 01 Oct 2017 10:27 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Sun, 01 Oct 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Elphinstone bridge, sanctioned could not be implemented in 18 months
मुंबई एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन

क्या मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे को टाला जा सकता था। यह एक ऐसा सवाल है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है। वहीं इस हादसे में साफ तौर पर लोकल रेलवे प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज को चौड़ा करने का आदेश 2016 में जारी कर दिया गया था, लेकिन इसे अभी तक लागू नहीं किया गया। 

विज्ञापन


महज 12 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट को लागू करने में 18 महीनों की देरी क्यों हुई। गौरतलब है कि इस प्रोजेक्ट को पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु के कार्यकाल में 2016-17 के बजट में ही मंजूरी दे दी गई थी। 
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दावा किया कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान 2015 में एलफिंस्टन स्टेशन में फुट-ओवर ब्रिज के चौड़ीकरण को मंजूरी दे दी थी। रेलवे प्रशासन की लापरवाही के कारण इसका टेंडर जारी नहीं हुआ था। हालांकि प्रभु के इस बयान के बाद कई सवाल खड़े होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 पढ़ें: मेट्रो की तरह हाईटेक बनने जा रही मुंबई लोकल


सवाल उठता है कि प्रभु जोकि हाल के दिनों तक रेल मंत्री थे, उन्होंने इस बात पर ध्यान क्यों नहीं दिया कि यह प्रोजेक्ट अभी तक शुरू नहीं हुआ है। वहीं रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि संबंधित जीएम को रेलवे बोर्ड ने इस प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी नहीं मिली थी।

गौरतलब है कि 29 सितंबर को हुए इस हादसे में 22 लोगों ने जान गंवा दी वहीं 39 लोग जख्मी हुए। अब सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट देखे जा रहे हैं जिन पर अगर प्रशासन पहले एक्शन ले लेता तो हादसे को टाला जा सकता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed