{"_id":"617dc33311d4d32b6b204ac8","slug":"mumbai-drugs-case-involving-nawab-malik-son-in-law-co-accused-karan-sajnani-says-not-drugs-they-were-herbal-cigarettes","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई ड्रग्स केस: नवाब मलिक के दामाद से जुड़े मामले में सह-आरोपी करण सजनानी बोले- मेरे पास गांजा नहीं, हर्बल सिगरेट थीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई ड्रग्स केस: नवाब मलिक के दामाद से जुड़े मामले में सह-आरोपी करण सजनानी बोले- मेरे पास गांजा नहीं, हर्बल सिगरेट थीं
Sun, 31 Oct 2021 04:12 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 31 Oct 2021 04:12 AM IST
सार
नवाब मलिक के दामाद समीर खान के साथ ड्रग्स मामले में सह-आरोपी करण सजनानी ने कहा कि मेरे पास से ड्रग्स जब्त नहीं किया गया था, वह हर्बल सिगरेट थीं।
विज्ञापन
Karan Sajnani
- फोटो : PTI
विस्तार
ड्रग्स मामले में नवाब मलिक के दामाद समीर खान के सह-आरोपी करण सजनानी ने कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उसके पास से कोई ड्रग्स जब्त नहीं किया है। उसने इंडिया टुडे से खास बातचीत में दावा किया कि उसके पास केवल हर्बल सिगरेट मिली थी।
विज्ञापन
करण सजनानी एक ब्रिटिश नागरिक है, जो ड्रग्स मामले में गिरफ्तार होने वाला पहला व्यक्ति था, इस मामले में एनसीबी द्वारा कथित तौर पर उसके पास से 200 किलोग्राम आयातित मारिजुआना बरामद किया गया था। एजेंसी के मुताबिक, उसने अमेरिका से कुरियर के जरिए मारिजुआना या गांजा आयात किया था।
विज्ञापन
सजनानी ने कहा, "मेरे पास से ड्रग्स जब्त नहीं की गईं, वे हर्बल सिगरेट थीं। जिस घर में माता-पिता रहते हैं, वहां कोई भी 200 किलो मारिजुआना नहीं रखेगा। आज तक किसी भी प्राधिकरण ने किसी के भी दो किलोग्राम से अधिक अमेरिका में उगाए गए मारिजुआना के साथ गिरफ्तार नहीं किया है। वे 200 किलो कैसे जब्त कर सकते हैं?"
विज्ञापन
ड्रग्स मामले की ज्यादा जांच ने कथित तौर पर एनसीबी के अधिकारियों को मुंबई के प्रसिद्ध मुच्छड़ पानवाला तक पहुंचा दिया था, जिसके परिसर से लगभग 500 ग्राम प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किया गया था। यह उसी खेप से संबंधित है जिसमें नवाब मलिक के दामाद समीर खान का नाम भी सामने आया था।
करण सजनानी ने कहा कि “समीर खान मुझसे हर्बल सिगरेट खरीदा करते थे। वह एक दोस्त है। वह करोड़ों की कथित नशीली दवाओं की खेप में भागीदार क्यों होगा और फंड के रूप में केवल 20,000 रुपये क्यों देगा?"
सजनानी ने कहा, 'मैं किसी ड्रग रोधी एजेंसी के खिलाफ नहीं हूं। वे अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन मेरे मामले में एक गलतफहमी हो गई है। हम मामले में पीड़ित हैं। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि शाइस्ता फर्नीचरवाला नाम के एक अन्य आरोपी के पास से 7.5 ग्राम मारिजुआना बरामद हुआ है।
करण सजनानी ने आगे कहा कि उन्होंने ब्रिटेन के अधिकारियों को अपना रुख स्पष्ट करने के लिए लिखा था। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि “मैं मीडिया में किसी के खिलाफ शिकायत नहीं कर रहा हूं। यह उल्लेख किया गया था कि एक ब्रिटिश नागरिक को प्रतिबंधित पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया था, इसलिए मैं अपना रुख स्पष्ट करना चाहता था।"
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच के दौरान भी करण सजनानी को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि उनका "उस मामले से भी कोई लेना-देना नहीं है।"