फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai cyber police nab 14 persons part of online instant loan racket

मुंबई : ऑनलाइन तुरंत कर्ज का ऑफर देने वाले गिरोह के 14 लोग गिरफ्त में, पांच राज्यों से हुई गिरफ्तारी

Fri, 29 Jul 2022 09:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 29 Jul 2022 09:53 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान 39 मोबाइल फोन, 211 सिम कार्ड, 19 लैपटॉप, दो हार्ड डिस्क और तीन राउटर जब्त किए गए।

विज्ञापन
Mumbai cyber police nab 14 persons part of online instant loan racket
fraud new - फोटो : istock

विस्तार

साइबर पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने गिरोह के 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर तुरंत ऑलनाइन कर्ज देकर लोगों का उत्पीड़न करने का आरोप है। इसके लिए वे मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते थे। 

विज्ञापन


मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त सुहास वार्के ने बताया कि साइबर पुलिस ने 14 करोड़ रुपये नकद और 2.17 लाख अमेरिकी डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी रखने वाले 350 बैंक खातों के लेन-देन पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान 39 मोबाइल फोन, 211 सिम कार्ड, 19 लैपटॉप, दो हार्ड डिस्क और तीन राउटर जब्त किए गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह रैकेट तब सामने आया, जब 20 मई को एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी और उत्पीड़न की शिकायत के साथ पश्चिम क्षेत्र के साइबर पुलिस थाने में संपर्क किया। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने अपनी मां के इलाज के लिए 10 इंस्टेंट लोन एप के जरिए 3.85 लाख रुपये का कर्ज लिया था और उसने कर्ज की रकम के खिलाफ 22 लाख रुपये चुका दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि कर्ज चुकाने के बावजूद आदमी को इन कंपनियों के अधिकारियों से धमकियां मिलती रहीं, जिन्होंने उससे कहा कि वे उसकी संपर्क सूची में लोगों को उसकी मॉर्फ्ड तस्वीरें भेज देंगे। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यह पता चला कि आरोपी अपने आकाओं से संपर्क स्थापित करने के लिए डिंग टॉक एप और ग्राहकों से संपर्क करने के लिए क्लिक टू चैट और एनएक्स क्लाउड का इस्तेमाल कर रहे थे।


बताया जा रहा है कि मोबाइल एप पर तुरंत कर्ज के लिए आवेदन करते समय आवेदकों का सारा व्यक्तिगत डेटा आरोपियों की कंपनी में चला जाता था। इसका इस्तेमाल आरोपी कर्ज चुकाने में विफल रहने वाले लोगों के उत्पीड़न के लिए करते थे। आरोपी कथित तौर पर अश्लील तस्वीरें बनाकर कर्ज चुकाने में विफल रहने अथवा ब्याज का भुगतान नहीं करने वाले लोगों को परेशान करते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को बंगलूरू, आंध्र प्रदेश, गुरुग्राम, मुंबई और उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारियां पिछले एक हफ्ते के दौरान की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed