{"_id":"61e9bfeffa05a77bd97f0ca2","slug":"mumbai-cyber-police-arrested-a-youth-from-odisha-in-bulli-bai-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुल्ली बाई मामला: साइबर पुलिस ने ओडिशा से एक युवक को किया गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बुल्ली बाई मामला: साइबर पुलिस ने ओडिशा से एक युवक को किया गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज
Fri, 21 Jan 2022 01:33 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:33 AM IST
सार
आरोपी के भाई मुकेश कुमार सिंह ने दावा किया कि उसे मुंबई पुलिस से पता चला है कि 28 वर्षीय को मामले की जांच में मदद करने के लिए महाराष्ट्र की राजधानी ले जाया गया है।
विज्ञापन
Bulli Bai case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई साइबर पुलिस ने गुरुवार को विवादित बुल्ली बाई एप मामले में ओडिशा से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान नीरज कुमार सिंह के रूप में हुई है जो एमबीए डिग्री धारी है। पुलिस ने जानकारी दी कि नीरज को जांच में मदद के लिए मुंबई ले जाया गया है।
विज्ञापन
बुल्ली बाई एप ने पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें नीलामी के लिए डालकर उन्हें निशाना बनाया जाता था। मुंबई के एक अधिकारी के मुताबिक नीरज सिंह कथित तौर पर एप की योजना और निर्माण करने में शामिल था।
विज्ञापन
युवक की गिरफ्तारी के बाद नीरज सिंह के वकील पी राममोहन राव के अनुसार पुलिस को संदेह है कि नीरज ऐप की योजना बनाने और लॉन्च करने में शामिल हो सकता है। हालांकि, आरोपी के भाई मुकेश कुमार सिंह ने दावा किया कि उसे मुंबई पुलिस से पता चला है कि नीरज को मामले की जांच में मदद करने के लिए महाराष्ट्र की राजधानी ले जाया गया है।
विज्ञापन
भाई मुकेश कुमार का दावा- एप के लॉन्च में शामिल नहीं था
नीरज के भाई मुकेश कुमार ने एक स्थानीय टीवी चैनल को बताया कि मुंबई पुलिस ने हमें बताया कि नीरज बुल्ली बाई एप पर एक ग्राहक था। उन्होंने कहा कि वह एप के लॉन्च में शामिल नहीं था। पुलिस उसे मुंबई ले जाने के लिए यहां आई थी ताकि वह जांच में मदद कर सके। इससे पहले मुंबई पुलिस ने एप मामले में चार अन्य को गिरफ्तार किया था।
इस गिरफ्तारी के साथ मुंबई पुलिस अब तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले श्वेता सिंह (18), मयंक रावल (21) को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया था। इंजीनियरिंग के छात्र विशाल कुमार झा (21) को बेंगलुरु से पकड़ा गया था। मुख्य आरोपी नीरज बिश्नोई को दिल्ली पुलिस ने असम से गिरफ्तार किया था।
मुंबई पुलिस ने सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं के फोटो से छेड़छाड़ कर बोली लगाने के लिए ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर प्लेटफार्म गिटहब पर चल रहे ‘बुल्ली बाई’ एप पर अपलोड करने के इस मामले में अज्ञात लोगों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एप पर वास्तव में कोई बोली नहीं लग रही थी, बल्कि फोटो अपलोड करने का मकसद इन महिलाओं को अपमानित करना था। इनमें से कई महिलाएं सक्रिय रूप से सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती हैं।