फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai cruise ship Raid: NCP leader Nawab Malik allegation on NCB they had detained 11 people after cruise ship raid

Cruise Raid: राकांपा का आरोप- एनसीबी की हिरासत में थे 11 लोग, भाजपा नेता के रिश्तेदार समेत तीन को क्यों छोड़ा? 

Sat, 09 Oct 2021 01:13 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 09 Oct 2021 01:13 PM IST
सार

नवाब मलिक ने बताया कि एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ने बताया था कि क्रूज शिप पर छापेमारी में आठ से दस लोग हिरासत में लिए गए हैं, लेकिन 11 लोगों को हिरासत में लिया गया था। बाद में तीन लोगों को छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
Mumbai cruise ship Raid: NCP leader Nawab Malik allegation on NCB they had detained 11 people after cruise ship raid
एनसीपी नेता नवाब मलिक - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई क्रूज शिप पर हुई रेड मामले में राकांपा नेता नवाब मलिक ने एनसीबी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शनिवार को हुई प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि क्रूज शिप पर 11 लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिसमें से तीन लोगों को बिना पूछताछ के छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन


नवाब मलिक ने दावा किया कि क्रूज पर हिरासत में लिए गए 11 लोगों में भाजपा नेता मोहित भारतीय का रिश्तेदार ऋषभ सचदेवा भी शामिल था, जिसे बाद में बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया। इसके अलावा रेड में पकड़े गए प्रतीक गाबा और आमिर फर्नीचरवाला को भी दो घंटे बाद छोड़ दिया गया था। नवाब मलिक ने सवाल किया कि यह सब किसके इशारे पर किया जा रहा था? 
विज्ञापन


स्वतंत्र तरीके से जांच करे एनसीबी 
नवाब मलिक ने कहा कि एनसीबी इस मामले में ठीक तरह से जांच नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि एनसीबी बिना किसी के इशारों में आए स्वतंत्र तरीके के मामले की जांच करे। उन्होंने मांग की कि एनसीबी की छापेमारी की जांच के लिए अलग से एक जांच आयोग बनाया जाए। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वसूली गिरोह चलाने का आरोप 
इससे पहले नवाब मलिक ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर हुई कार्यवाई को फर्जी बताया था। उन्होंने कहा था कि यह पूरी रेड भाजपा से प्रभावित थी। पार्टी के कार्यकर्ता इसमें शामिल थे। उन्होंने कहा था कि आर्यन खान और दिवंगत नेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पूरी तरह से पब्लिसिटी स्टंट था। आरोप लगाया कि भाजपा नेता मनीष भानुशाली के साथ मिलकर एनसीबी लोगों को परेशान कर रही है और उन्हें अपने जाल में फंसाकर वसूली गिरोह चला रही है। 

वायरल फोटो पर भी उठाए थे सवाल 
उन्होंने एक वीडियो भी सार्वजनिक किया था। इसमें रेड के दौरान मनीष भानुशाली और केपी गोसावी एनसीबी टीम के साथ दिखाई दे रहे हैं। आर्यन खान को हिरासत में लिए जाने के बाद एक फोटो भी वायरल हुई थी, जिसमें केपी गोसावी दिखाई दे रहे हैं। एनसीबी ने कहा था कि फोटो वाला व्यक्ति एनसीबी का अधिकारी नहीं है, जिसके बाद नवाब मलिक ने सवाल पूछा कि तो फिर वह वहां क्या कर रहे थे?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed