{"_id":"6036520a8ebc3e8c981daf8f","slug":"mumbai-crocodile-was-roaming-in-the-drain-for-years-forest-department-rescued-when-video-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: सालों से नाले में घूम रहा था मगरमच्छ, वीडियो वायरल होने पर वन विभाग ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: सालों से नाले में घूम रहा था मगरमच्छ, वीडियो वायरल होने पर वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Wed, 24 Feb 2021 09:33 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Wed, 24 Feb 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
मुंबई में एक नाले से निकला गया मगरमच्छ (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मगरमच्छ बड़ा ही खतरनाक जानवर माना जाता है। लोग इसके करीब जाने से भी डरते हैं, लेकिन क्या हो जब मगरमच्छ खुद लोगों के करीब पहुंच जाए। दरअसल, नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में एक मगरमच्छ देखा गया है, जो सालों से यहां के नालों में भटक रहा था। यह घरों के आसपास बने नालों में घूमता था। हालांकि, इसने कभी किसी को चोट नहीं पहुंचाई।
विज्ञापन
वन विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि मगरमच्छ कई सालों से नालों में भटक रहा था। हाल ही इसके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने इस संबंध में विभाग को सूचना दी। लोगों ने सुरक्षा को देखते हुए मगरमच्छ को वहां से हटाने की मांग की थी।
विज्ञापन
इसके बाद विभाग ने मगरमच्छ को नाले से बाहर निकालने का फैसला लिया। उन्होंने बताया इसे नाले से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और किसी जू में छोड़ने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
ठाणे फॉरेस्ट रेंज अधिकारी ने बताया मगरमच्छ 6.43 फीट लंबा और 35.5 किलोग्राम का है। यह सालों से बेलापुर इलाके के नालों में घूम रहा था। उन्होंने कहा कि इसकी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई थी। हालांकि, इसने किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया है।
बता दें बीते रविवार को इसे पकड़ने के लिए नाले में एक जाल बिछाया गया था। इसके बाद मंगलवार को इस रेस्क्यू कर लिया गया।