{"_id":"61ed03cb0aabf9540b1a67f9","slug":"mumbai-crime-shivaji-nagar-gang-rape-case-four-accused-including-two-minors-arrested-says-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार, सुबह-सुबह घटना को दिया गया था अंजाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार, सुबह-सुबह घटना को दिया गया था अंजाम
Sun, 23 Jan 2022 12:59 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:59 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चार लोगों में दो नाबालिग हैं। इन सभी पर कथित तौर से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के शिवाजी नगर में 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अर्जुन राजने ने बताया कि दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किए गए चार लोगों में दो नाबालिग हैं। पुलिस ने बताया कि युवती से कथित तौर पर शनिवार तड़के चार लोगों ने दुष्कर्म किया था। शिवाजी नगर इलाके में हुई इस घटना में शामिल तीन लोगों को शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं चौथे आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 4.30 बजे शिवाजी नगर में युवती काम से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसे रोका। उनमें से एक आरोपी ने युवती से कहा कि उन्हें कुछ काम है और वह उससे बात करना चाहते हैं। इसके बाद आरोपी उसे एक झुग्गी के एक कमरे में ले गए और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
यहां पर हैवानियत को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 376 (दुष्कर्म) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन