{"_id":"60de263e8ebc3ef84c503423","slug":"mumbai-court-extended-custody-of-anil-deshmukh-aides-to-six-july-in-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में देशमुख के सहयोगियों की हिरासत 6 जुलाई तक बढ़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में देशमुख के सहयोगियों की हिरासत 6 जुलाई तक बढ़ी
Fri, 02 Jul 2021 02:01 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 02 Jul 2021 02:01 AM IST
सार
ईडी अधिकारियों ने पिछली हिरासत अवधि खत्म होने के बाद बृहस्पतिवार को दोनों को अदालत में पेश किया और इनसे और पूछताछ के लिए इनकी हिरासत मांगी
विज्ञापन
अनिल देशमुख
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
100 करोड़ की रिश्वत से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुंबई की विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के सहयोगियों की ईडी हिरासत 6 जुलाई तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 26 जून को देशमुख के निजी सचिव संजीव पलांडे और निजी सहयोगी कुंदन शिंदे को गिरफ्तार किया था।
ईडी अधिकारियों ने पिछली हिरासत अवधि खत्म होने के बाद बृहस्पतिवार को दोनों को अदालत में पेश किया और इनसे और पूछताछ के लिए इनकी हिरासत मांगी। कोर्ट ने ईडी की अर्जी स्वीकार करते हुए हिरासत 6 जुलाई तक बढ़ा दी।
विज्ञापन
ईडी के हाथ लगी पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर की सूची
प्रवर्तन निदेशालय के वकील ने दावा किया कि पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर में हुए भ्रष्टाचार में इन दोनो की अहम भूमिका रही है। जिन पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं उनकी सूची ईडी के पास है।
विज्ञापन
इसके अलावा सचिन वाजे ने बार और रेस्टोरेंट मालिकों से जो पैसा इकट्ठा किया था वह रकम इन दोनो आरोपियों के पास गई थी। ईडी ने कहा, यह 100 करोड़ से अधिक का घोटाला है जिसकी जांच आवश्यक है। इसके इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी मिले हैं। लेकिन वे पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वहीं, आरोपियों की तरफ से अधिवक्ता सुनील गोंसाल्विंस ने कस्टडी बढ़ाने का विरोध किया।
सीबीआई ने वाजे से पूछताछ की मांगी इजाजत
सीबीआई ने बृहस्पतिवार को विशेष एनआईए अदालत से एंटीलिया मामले में गिरफ्तार पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे से पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ करने की इजाजत मांगी है। एनआईए ने वाजे को एंटीलिया मामले में गिरफ्तार किया है और वह अभी तलोजा जेल में बंद है। कोर्ट सीबीआई की अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा।