{"_id":"633ade7fe2bd255bab0deb8b","slug":"mumbai-case-against-man-who-committed-suicide-after-killing-wife-two-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: पत्नी, दो बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस, जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: पत्नी, दो बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस, जानें पूरा मामला
Mon, 03 Oct 2022 06:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 03 Oct 2022 06:37 PM IST
सार
पुलिस ने शुरुआत में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की थी, लेकिन बाद में मेडिकल रिपोर्ट से पता चला कि खान ने अपनी पत्नी रजिया और बच्चों सरफराज (7) और अतिका (3) को मारने के लिए जहर दिया था।
विज्ञापन
mumbai police
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई पुलिस ने पूर्वी उपनगर गोवंडी में दो महीने पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
शिवाजी नगर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने रविवार को शकील खान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उसने 29 जुलाई को इंदिरा नगर इलाके में अपने घर में अपनी पत्नी और दो बच्चों को जहर देने के बाद फांसी लगा ली थी।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरुआत में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की थी, लेकिन बाद में मेडिकल रिपोर्ट से पता चला कि खान ने अपनी पत्नी रजिया और बच्चों सरफराज (7) और अतिका (3) को मारने के लिए जहर दिया था।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि खान इलाके में एक किराने की दुकान चलाता था और उसने कथित रूप से यह कदम उठाया क्योंकि वह अपने व्यवसाय में घाटे का सामना कर रहा था। उन्होंने कहा कि मौतों का पता तब चला जब खान ने सामान्य समय पर अपनी दुकान नहीं खोली और उनके एक रिश्तेदार ने उन्हें देखा और घर में झांका और शवों को देखा।