फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai British PM Keir Starmer visit India in October will participate in Global Fintech Fest with PM Modi

Mumbai: अक्तूबर में भारत आएंगे ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर, PM मोदी संग ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट’ में होंगे शामिल

Tue, 09 Sep 2025 10:41 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 09 Sep 2025 10:41 PM IST
सार

मुंबई में सात से नौ अक्तूबर तक होने वाले ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर शामिल होंगे। सम्मेलन में 500 वैश्विक निवेशक, 400 प्रदर्शक और कई देशों के केंद्रीय बैंक भाग लेंगे। भारत-यूके की साझेदारी से डिजिटल नवाचार और वित्तीय सहयोग को नई ऊंचाई मिलेगी। 

विज्ञापन
Mumbai British PM Keir Starmer visit India in October will participate in Global Fintech Fest with PM Modi
कीर स्टार्मर, नरेंद्र मोदी - फोटो : एक्स/एमईए

विस्तार

मुंबई अगले महीने वैश्विक वित्तीय और तकनीकी नेतृत्व का केंद्र बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर 7 से 9 अक्तूबर तक होने वाले तीन दिवसीय ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) में हिस्सा लेंगे। यह वार्षिक कार्यक्रम दुनियाभर से नीति निर्माताओं, निवेशकों और वित्तीय विशेषज्ञों को एक मंच पर लाने के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन


इस सम्मेलन में जर्मनी, फ्रांस, स्विट्जरलैंड और सिंगापुर जैसे देशों के केंद्रीय बैंक और नियामक संस्थाएं भी भाग लेंगी। साथ ही, लगभग 500 वैश्विक निवेशक और 400 प्रदर्शक अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। सम्मेलन के अध्यक्ष क्रिस गोपालकृष्णन ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी इस आयोजन को केवल व्यापारिक मंच नहीं, बल्कि विचार नेतृत्व और वैश्विक सहयोग का केंद्र बना देगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फर्जी बैंक गारंटी पर लिया 974 करोड़ का प्रोजेक्ट और 85 करोड़ रुपये, सीबीआई ने दो आरोपियों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकाऊ वित्तीय मॉडल की दिशा में ठोस पहल- गोपालकृष्णन
गोपालकृष्णन के मुताबिक, भारत और ब्रिटेन के बीच वित्तीय सेवाओं और तकनीक का मजबूत आधार पहले से मौजूद है। लंदन की वैश्विक फिनटेक क्षमता और भारत के डिजिटल बुनियादी ढांचे का मेल दोनों देशों के बीच सहयोग को नई ऊंचाई दे सकता है। इससे समावेशी, चुस्त और टिकाऊ वित्तीय मॉडल की दिशा में ठोस पहल संभव होगी।


द्विपक्षीय व्यापार समझौते पैदा किए नए अवसर
स्टार्मर की भारत यात्रा ऐसे समय हो रही है जब दोनों देशों के बीच आर्थिक रिश्ते गहराई ले रहे हैं। हाल ही में हुए द्विपक्षीय व्यापार समझौते ने फिनटेक, निवेश और नवाचार के क्षेत्र में नए अवसर पैदा किए हैं। इस सम्मेलन से उम्मीद है कि भारत और ब्रिटेन न सिर्फ अपने व्यापारिक रिश्ते मजबूत करेंगे, बल्कि वैश्विक वित्तीय सहयोग को भी दिशा देंगे।

ये भी पढ़ें- उपराष्ट्रपति चुनाव: जगदीप धनखड़ ने सीपी राधाकृष्णन की जीत पर दी बधाई, कहा- आपके अनुभव से पद को नई ऊंचाई मिलेगी

निवेश केंद्र के रूप में सशक्त होगा भारत
इस कार्यक्रम से भारत की छवि एक डिजिटल नवाचार और निवेश केंद्र के रूप में और सशक्त होगी। वहीं ब्रिटेन को भारत के साथ साझेदारी के जरिए एशियाई बाजारों में गहराई से प्रवेश का अवसर मिलेगा। इस तरह मुंबई में होने वाला जीएफएफ भारत-यूके आर्थिक साझेदारी का नया अध्याय लिख सकता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed