फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai boss of the company broke the head of the employee

Mumbai: टारगेट पूरा न किया तो दिया इस्तीफा, बॉस ने टेबल घड़ी से कर्मचारी का सिर फोड़ा, मामला दर्ज

Wed, 02 Nov 2022 05:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 02 Nov 2022 05:22 PM IST
सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारी आनंद सिंह (30 वर्षीय) ने टारगेट पूरा होने पर इस्तीफा दिया लेकिन बॉस ने स्वीकार नहीं किया। इसके बाद एक मीटिंग में बॉस ने कर्मचारी के सिर पर टेबल घड़ी से हमला कर दिया।

विज्ञापन
mumbai boss of the company broke the head of the employee
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई के बोरीवली इलाके से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कंपनी के बॉस ने कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट की। वजह सिर्फ इतनी थी कि कर्मचारी कंपनी के टारगेट को पूरा नहीं कर पाया था और उसने इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उसके बॉस ने इस्तीफे स्वीकार नहीं किया था। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारी आनंद सिंह (30 वर्षीय) ने टारगेट पूरा होने पर इस्तीफा दिया लेकिन बॉस ने स्वीकार नहीं किया। इसके बाद एक मीटिंग में बॉस ने कर्मचारी के सिर पर टेबल घड़ी से हमला कर दिया। पुलिस ने अमित की शिकायत पर मैनेजर अमित सिंह (35 वर्षीय) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


आनंद इंश्योरेंस फर्म में काम कर रहा था। आनंद ने पुलिस को बताया कि उसने पिछले साल स्वास्थ्य बीमा कंपनी को एक सहयोगी कलस्टर मैनेजर के रूप में जॉइन किया था। उसे एक बैंक की स्वास्थ्य बीमा योजनाओं को बेचने का टारगेट दिया गया। सितंबर में पांच लाख रुपये के टारगेट को वह पूरा न कर सका तो उनसे 9 अक्तूबर को अपना इस्तीफा अमित सिंह को दे दिया। लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद के मुताबिक, शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे अमित सिंह ने फोन कर उसे ऑफिस बुलाया। फिर उसे काम की सभी डिटेल्स देने को कहा। इस पर उसने कहा कि वो अपने टारगेट को हासिल नहीं कर पाया है। शाम तक सारे डिटेल्स दे देगा। इसके बाद उनके एक और फोन कॉल आया तो मैं जवाब न दे पाया। फिर अमित ने मुझे फोन पर गालियां दीं और शाम को ऑफिस में मिलने को बुलाया। 

बकौल आनंद, जब मैं शाम को उनसे मिला तो हम दोनों के बीच काम को लेकर बहस शुरू हो गई। इस दौरान अमित ने अपना आपा खो दिया और अचानक टेबल घड़ी उठाई और मेरे सिर पर मार दिया। जिससे उसका प्लास्टिक क्रिटल चकनाचूर हो गया। मेरे सिर से खून बहने लगा तो मेरे साथी शताब्दी अस्पताल ले गए। डॉक्टर्स ने मेरे सिर से प्लास्टिक के टुकड़े निकाले। घाव पर टांके लगाए। 

पीड़ित ने बताया कि उसने अपने मासिक टारगेट पांच लाख रुपये के मुकाबले डेढ़ लाख रुपये की बीमा योजना बेची थी। अमित ने कहा, मैं नौकरी छोड़ने के लिए तैयार था। इस्तीफा भी दे दिया था। लेकिन वह इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं था। मुझे गंदी गाली देता रहता था। 


मामले को लेकर बोरीवली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक निनाद सावंत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मारपीट से जुड़ी आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। हमने उसे गिरफ्तार नहीं किया है। हम उन्हें धारा-41 का नोटिस बेजेंगे। उसके बाद कार्रवाई करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed