फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Mumbai BMC Election 2021: While BJP has started Uttar Bhartiya Choupal, while Congress also announced to start Uttar Bhartiya Panchayat

महाराष्ट्र: मुंबई में भाजपा के चौपाल के जवाब में कांग्रेस करेगी उत्तर भारतीय पंचायत

Tue, 12 Oct 2021 08:00 PM IST
Harendra Chaudhary सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई
सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 12 Oct 2021 08:00 PM IST
सार

मुंबई में अगले साल फरवरी महीने में बीएमसी चुनाव होने हैं। इसके लिए मुंबई के तकरीबन 40 लाख उत्तर भारतीयों को अपने पाले में लाने के लिए भाजपा ने छह महीने पहले से ही कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व विधायक राजहंस सिंह के नेतृत्व में उत्तर भारतीय चौपाल शुरू किया है। भाजपा को इस मुहिम का काफी फायदा मिल रहा है...

विज्ञापन
Mumbai BMC Election 2021: While BJP has started Uttar Bhartiya Choupal, while Congress also announced to start Uttar Bhartiya Panchayat
भाई जगताप - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

एशिया की वैभवशाली नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए मुंबई में अब सभी पार्टियों ने उत्तर भारतीय मतदाताओं पर डोरे डालना शुरू कर दिया है। भाजपा ने उत्तर भारतीय चौपाल शुरू की है तो कांग्रेस ने भी मंगलवार को उत्तर भारतीय पंचायत शुरू करने की घोषणा की। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने कहा कि उत्तर भारतीय पहले से ही कांग्रेस के समर्थक हैं और कांग्रेस में ही उन्हें उचित सम्मान मिला है।

विज्ञापन


मुंबई में अगले साल फरवरी महीने में बीएमसी चुनाव होने हैं। इसके लिए मुंबई के तकरीबन 40 लाख उत्तर भारतीयों को अपने पाले में लाने के लिए भाजपा ने छह महीने पहले से ही कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व विधायक राजहंस सिंह के नेतृत्व में उत्तर भारतीय चौपाल शुरू किया है। भाजपा को इस मुहिम का काफी फायदा मिल रहा है। अब इसी तर्ज पर मुंबई कांग्रेस ने भी उत्तर भारतीय पंचायत के जरिए रिझाने की तैयारी की है।
विज्ञापन


मंगलवार को भाई जगताप ने उत्तर भारतीय पंचायत की घोषणा करते हुए कहा कि उत्तर भारतीयों को कांग्रेस में ही सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उत्तर भारतीय समाज के लोगों को मंत्री, महापौर, बीएमसी में विपक्ष का नेता बनाया और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद पर भी बैठाया। जबकि भाजपा ने किसी भी उत्तर भारतीय को जिम्मेदार पद पर कभी नहीं बैठाया। भाई जगताप ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भले ही कांग्रेस के कई नेता पार्टी छोड़कर जा चुके हैं, लेकिन उत्तर भारतीय समाज अब भी कांग्रेस के साथ है। इसलिए उन्हें पूरा भरोसा है कि बीएमसी चुनाव में एक बार फिर उत्तर भारतीय समाज कांग्रेस के साथ खड़ा होगा। वहीं, युवक कांग्रेस नेता सूरज सिंह ठाकुर ने कहा कि मुंबई के सभी 36 विधानसभा सीटों के हर वार्ड में उत्तर भारतीय पंचायत होगी। इससे समाज के हर तबके को कांग्रेस से जुड़ने का अवसर मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर भारतीयों पर क्यों मेहरबान हैं राजनीतिक पार्टियां

मुंबई में उत्तर भारतीय समाज का वोट हासिल करने के लिए तकरीबन सभी राजनीतिक पार्टियां जोर लगा रही हैं। जानकारों की मानें तो मुंबई में बीएमसी की 227 सीटों में से तकरीबन 120 ऐसी सीटें हैं जहां उत्तर भारतीयों के बल पर बीएमसी चुनाव मे जीत दर्ज की जा सकती है। इसलिए भाजपा और कांग्रेस के अलावा शिवसेना भी मुंबई में उत्तर भारतीय वोटबैंक को साधने की फिराक में हैं। भाजपा ने पहले ही मुंबई के उत्तर भारतीय नेताओं पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, राजहंस सिंह, पूर्व विधायक रमेश सिंह ठाकुर, उदय प्रताप सिंह सहित कई लोगों को पार्टी में शामिल कर बाजी मार ली है।  

भाजपा की नकल कर रही है कांग्रेस – आचार्य त्रिपाठी

मुंबई कांग्रेस के उत्तर भारतीय पंचायत शुरू करने की घोषणा को भाजपा नेताओं ने नकल करार दिया है। मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस की पंचायत उत्तर भारतीयों को ठगने का नया तरीका है। यह भाजपा के चौपाल की नकल है। वहीं, भाई जगताप कहते हैं कि कुछ साल पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रहते हुए उन्होंने चौपाल कार्यक्रम की शुरूआत की थी। उसका अच्छा असर हुआ था। हालांकि उस वक्त मीडिया रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई थी कि कांग्रेस की चौपाल से लोग खटिया लेकर ही चल दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed