{"_id":"600507131320a83a4a384154","slug":"mumbai-bjp-will-raise-voice-against-web-series-tandav-today-and-will-protest-outside-the-amazon-office-under-the-shoe-hit-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबईः वेब सीरीज के खिलाफ आज भाजपा का 'तांडव', 'जूता मारो आंदोलन' के तहत घेरेगी अमेजन का दफ्तर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबईः वेब सीरीज के खिलाफ आज भाजपा का 'तांडव', 'जूता मारो आंदोलन' के तहत घेरेगी अमेजन का दफ्तर
Mon, 18 Jan 2021 09:58 AM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Mon, 18 Jan 2021 09:58 AM IST
विज्ञापन
तांडव फिल्म का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन पर हाल ही में एक नई वेब सीरीज रिलीज की गई है, जिसका नाम तांडव है। सैफ अली खान और डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया जैसे एक्टर्स ने इस वेब सीरीज में काम किया है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस वेब सीरीज को लेकर विवाद तूल पकड़ता ही जा रहा है। भाजपा के विधायक राम कदम ने रविवार को अभिनेता सैफ अली खान पर निशाना साधते हुए कहा है कि वो एक बार फिर से उस वेब सीरीज का हिस्सा बने हैं, जिसमें हिंदू भावनाओं को चोट पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
अमेजन के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन
इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुंबई में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी अमेजन दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन करेगी। अपने ट्विटर हैंडल के पर उन्होंने लिखा कि सोमवार को भाजपा अमेजन के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर उन्हें चेतावनी देगी कि हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाले दृश्य दिखाने की हिम्मत ना करें। इसके बाद कंपनी के खिलाफ BKC पुलिस स्टेशन में शिकायत दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान 'जूता मारो आंदोलन' चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 11.30 बजे से चलेगा ‘जूता मारो आंदोलन'
राम कदम ने लिखा, ‘जूता मारो आंदोलन' के तहत सुबह 11.30 बजे अमेजन दफ्तर के बाहर धरना शुरू होगा। जब तक ये सारे लोग जेल की सलाखों के पीछे नहीं जाते, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।' उन्होंने आगे लिखा, आखिरकार क्यों हर बार फिल्मों और वेब सीरीज में हिन्दू देवी देवताओं को अपमानित करने का काम किया जाता है। ताजा उदाहरण नई वेब सीरीज तांडव है। सैफ अली खान एक बार फिर ऐसी फिल्म या सीरीज का हिस्सा हैं, जो हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाती है।
भगवान शिव का मजाक बनाने वाला हिस्सा हटाने की मांग
उन्होंने कहा कि डायरेक्टर अली अब्बास जफर को सीरीज से भगवान शिव का मजाक बनाने वाला हिस्सा हटाना होगा। एक्टर जीशान अयूब को माफी मांगनी होगी। जब तक जरूरी बदलाव नहीं होते तब तक तांडव का बहिष्कार किया जाएगा। इसके अलावा ट्विटर पर #tandavban ट्रेंड करने लगा है। मामले ने इतना तूल पकड़ लिया है कि अब सरकार को भी इसमें दखल देना पड़ा है। वेब सीरीज को लेकर मिल रहीं तमाम शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अमेजन से सफाई मांगी है। मंत्रालय ने तांडव के कंटेंट को लेकर अमेजन से सोमवार को जवाब देने को कहा है।
विरोध का असर
वहीं, तांडव वेब सीरीज को लेकर किए जा रहे विरोध का असर भी दिखने लगा है। भाजपा नेता कदम की शिकायत के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए तांडव के मेकर्स को समन जारी किया है। सीरीज के खिलाफ धारा 295A, आईटी एक्ट धारा 67A के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।