Mumbai: भाजपा महिला नेता सुल्ताना खान पर बीच सड़क हमला, वीडियो आया सामने
सुल्ताना के पति ने शक जाहिर किया है कि इस हमले के पीछे पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी हो सकते हैं। दरअसल, सुल्ताना ने कुछ दिन पहले ही लिखित रूप से पार्टी के आला अधिकारियों से शिकायत की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में भाजपा महिला नेता सुल्ताना खान पर हमला हुआ है। यह हमला रविवार रात करीब 11 बजे हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया, सुल्ताना खान पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हालांकि, हमलावर कौन थे? इस बारे में जानकारी नहीं हो पाई है।
सुल्ताना खान भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे की महिला प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह रविवार रात अपने पति के साथ डॉक्टर के यहां जा रहीं थीं। तभी मीरा रोड के पास दो बाइकसवारों ने उनकी गाड़ी रोक ली और सुल्ताना खान पर हमला किया। इस दौरान उनके पति ने हमलावरों का विरोध किया, जिसके बाद उनसे भी गाली गलौच की गई। हमले के बाद पति के शोर मचाने पर वहां पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद सुल्ताना खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
BJP pradesh mahila Minority cell - sultana khan was attacked by few unidentified at Mira Road just now.
She is admitted at Indra Gandhi hospital Mira Road.
Demand for strict action @DGPMaharashtra @BJPMahilaMorcha @bjpmaharashtra3 @BJP4Maharashtraविज्ञापन विज्ञापन
◽️Source local news reporter. pic.twitter.com/RytQoZqHwo — Dhiraj Mishra 🇮🇳 (@DhirajRMishra21) July 17, 2022
सुल्ताना ने की थी पार्टी नेताओं की शिकायत
उधर, सुल्ताना के पति ने शक जाहिर किया है कि इस हमले के पीछे पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी हो सकते हैं। दरअसल, सुल्ताना ने कुछ दिन पहले ही लिखित रूप से पार्टी के आला अधिकारियों से शिकायत की थी। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता काफी डरी हुई है, इसलिए वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।