फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai BJP leader Amarjeet Mishra attack to Shiv Sena MLA Diwakar Raote on Hindi remarks

भाषा के नाम पर विद्वेष, शिवसेना पर बिफरे भाजपा महामंत्री 

Sat, 07 Mar 2020 01:54 PM IST
आसिम खान अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Sat, 07 Mar 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
Mumbai BJP leader Amarjeet Mishra attack to Shiv Sena MLA Diwakar Raote on Hindi remarks
सांकेतिक तस्वीर

मुंबई पुलिस कमिश्नर के हिंदी बोलने पर आपत्ति व्यक्त करने वाले शिवसेना विधायक दिवाकर रावते पर मुंबई भाजपा के महामंत्री अमरजीत मिश्र ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि रावते भाषा के नाम पर विद्वेष फैलाने से बाज आएं। आप सरकार चला रहे हैं, कोई दुकान नहीं। संविधान के अनुरुप आचरण करें।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि विधान परिषद मे शिवसेना के सद्स्य दिवाकर रावते ने मुंबई पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह द्वारा हिंदी मे प्रेस कांफ्रेंस किए जाने पर आपत्ति व्यक्त की थी। मिश्र ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मराठी भाषा का आदर और सम्मान किया ही जाना चाहिए पर यदि कोई हिंदी मे प्रेस कांफ्रेंस किया तो क्या यह अपराध है? 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व में कई पुलिस आयुक्त अक्सर अंग्रेजी में ही बात करते थे, इस पर कोई क्यों आपत्ति नही व्यक्त करता? भाजपा नेता ने कहा कि इस मामले मे पूर्व पुलिस आयुक्त व भाजपा के सांसद सत्यपाल सिंह का उल्लेख कर दिवाकर रावते ने यह साबित किया है कि भाजपा की बढ़ती ताकत से शिवसेना कितनी सहमी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि इसी वजह अमर्यादित तरीके से राजभाषा का अपमान कर रहे हैं। श्री मिश्र ने शिवसेना से सवाल किया कि हिन्दुत्व की बात करने वाले शिवसेना नेता हिंदी भाषा व हिंदीभाषियों से इतना चिढ़ते क्यों हैं? भाजपा नेता अमरजीत मिश्र ने कहा कि मराठी से प्रेम करने की बात करते समय हिंदी और हिंदीभाषियों से नफरत की बात न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed