{"_id":"66d4b13fea23ae95520e75af","slug":"mumbai-best-bus-mishap-vehicle-hits-pedestrians-drunk-passenger-grabs-steering-news-in-hindi-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai BEST Bus: बस ड्राइवर से उलझा शराबी शख्स, स्टीयरिंग पकड़ने से संतुलन बिगड़ा, नौ पैदल यात्री घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai BEST Bus: बस ड्राइवर से उलझा शराबी शख्स, स्टीयरिंग पकड़ने से संतुलन बिगड़ा, नौ पैदल यात्री घायल
Sun, 01 Sep 2024 11:54 PM IST
विशांत श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Sun, 01 Sep 2024 11:54 PM IST
सार
मुंबई में शराब के नशे में धुत्त शख्स ने बेस्ट बस की सवारी के दौरान जानलेवा हरकत की। शख्स की गलत हरकतों के कारण पैदल जा रहे नौ मुसाफिर घायल हो गए।
विज्ञापन
मुंबई में सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में ड्राइवर के साथ बहस होने के बाद नशे में धुत्त एक यात्री ने बेस्ट बस की स्टीयरिंग पकड़ ली। स्टीयरिंग व्हील पकड़ने के कारण बेस्ट बस का संतुलन बिगड़ गया और पैदल जा रहे कई यात्री बस की चपेट में आ गए। खबर के मुताबिक बेस्ट बस की टक्कर के कारण नौ लोग घायल हो गए। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्री की हरकत के कारण बस का नियंत्रण खो गया और बस ने शहर के लालबाग इलाके में पैदल यात्रियों, कारों और दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। जिसके कारण हादसा हो गया।
विज्ञापन
सभी घायलों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने नशे में धुत यात्री को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन