{"_id":"612083c601c4bf047f564105","slug":"mumbai-another-case-of-extortion-registered-against-former-police-commissioner-parambir-singh-hearing-is-already-going-on-in-three-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर रंगदारी का एक और मामला दर्ज, पहले से तीन मामलों में चल रही है सुनवाई ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर रंगदारी का एक और मामला दर्ज, पहले से तीन मामलों में चल रही है सुनवाई
Sat, 21 Aug 2021 10:10 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:10 AM IST
सार
मुंबई के पुलिस कमिश्नर रह चुके परमबीर सिंह पर रंगदारी वसूलने के मामले में गोरेगांव पुलिस स्टेशन में एक और मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ इस तरह का यह चौथा मामला है।
विज्ञापन
Parambir Singh
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने अपने कार्यकाल में जितनी अवैध वसूली की थी। वो सब मामले एक-एक करके बाहर आ रहे हैं। अब परमबीर सिंह पर रंगदारी का एक और नया मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले उन पर ऐसे ही तीन मामलों में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। शुक्रवार रात गोरेगांव पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ चौथा मामला दर्ज किया गया। इस मामले में निलंबित चल रहे पुलिस अधिकारी सचिन वाजे भी आरोपी हैं।
विज्ञापन
फिरौती मामले में सीआईडी कर रही है जांच
इससे पहले मुंबई पुलिस ने फिरौती के एक मामले में भी परमबीर सिंह व आठ अन्य के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था। इसकी जांच राज्य सरकार ने महाराष्ट्र सीआईडी को ट्रांसफर कर दी थी। इनके खिलाफ ठाणे में दर्ज दो अन्य मामलों की जांच भी सीआईडी को सौंपे जाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
लुकआउट नोटिस हो चुका जारी
ठाणे पुलिस ने परमबीर सिंह के खिलाफ हाल ही में लुकआउट नोटिस जारी किया था। फिरौती और उगाही के मामले में ठाणे में केतन तन्ना द्वारा परमबीर सिंह सहित 28 लोगों पर केस दर्ज कराया है। केस के सभी 28 आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। मामले के कुछ आरोपी पहले से जेल में है। अन्य आरोपी विदेश न भाग जाए, इसलिए यह लुकआउट नोटिस जारी किया गया।