फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Angry over the crowd in the court the judge warned for not hearing the petition

मुंबई: हाईकोर्ट में भीड़भाड़ देख खफा हुए जज साहब, बोले- किसी की भी याचिका नहीं सुनेंगे

Mon, 01 Mar 2021 06:03 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, मुंबई Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 01 Mar 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Angry over the crowd in the court the judge warned for not hearing the petition
बॉम्बे हाई कोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

अदालत कक्ष में भीड़-भाड़ से नाराज बॉम्बे हाई कोर्ट के एक वरिष्ठ न्यायाधीश ने सोमवार को आगाह किया कि अगर सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया गया तो वह किसी भी याचिका पर सुनवाई नहीं करेंगे।

विज्ञापन


फौजदारी मामलों पर सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति एस एस शिंदे की अध्यक्षता वाली पीठ ने अपने कक्ष में भीड़ लगने के बाद पुलिस अधिकारियों, वकीलों और याचिकाकर्ताओं को बाहर इंतजार करने के लिए कहा।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति शिंदे ने कहा, ‘अदालत में भीड़-भाड़ न करें अन्यथा हम किसी भी याचिका पर सुनवाई नहीं करेंगे।’ उन्होंने कहा कि भीड़-भाड़ करना और उचित दूरी का पालन नहीं करना कोविड-19 महामारी के बीच प्रत्यक्ष तरीके से सुनवाई बहाल करने के लिए उच्च न्यायालय द्वारा तय निर्देशों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायमूर्ति शिंदे ने कहा, ‘मानक संचालन प्रक्रिया और सामाजिक दूरी का पालन करना हर किसी के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।’ उन्होंने राज्य के अमरावती जिले में 60 वकीलों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की घटना का हवाला दिया।

न्यायमूर्ति ने कहा, ‘सौभाग्य से यहां किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई है। हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और फिर से ऑनलाइन तरीके से सुनवाई वाली व्यवस्था में नहीं जाना चाहते।’ न्यायमूर्ति ने वकीलों समेत सभी लोगों से हर समय मास्क पहनने को कहा।


वहीं, उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति गौतम पटेल ने अदालत कक्ष में भीड़-भाड़ को लेकर पिछले महीने एक नोटिस जारी किया था और हर किसी से सुरक्षा नियमों का पालन करने को कहा था। इसके अलावा पिछले सप्ताह न्यायमूर्ति पृथ्वीराज चव्हाण ने कार्यवाही के दौरान एक वकील के चेहरे से मास्क हटाने पर सुनवाई से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed