फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Ahmedabad Bullet train not our priority shiv Sena deepak kesarkar

शिवसेना की प्राथमिकता नहीं है पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना

Wed, 27 Nov 2019 08:00 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 27 Nov 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Ahmedabad Bullet train not our priority shiv Sena deepak kesarkar
बुलेट ट्रेन

शिवसेना के एक नेता ने बुधवार को कहा कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन उनकी पार्टी के लिए प्राथमिकता नहीं है, जो महाराष्ट्र में नई सरकार का नेतृत्व करेगी। बता दें कि बुलेट ट्रेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है और इस पर जोर-शोर के काम हो भी रहा है।

विज्ञापन


पिछली भाजपा-शिवसेना सरकार में मंत्री रहे दीपक केसरकर ने भी बुलेट ट्रेन की जरूरत पर सवाल उठाया था। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी और जापानी पीएम शिंजो आबे ने 14 सितंबर 2017 को 1.08 लाख करोड़ रुपये की इस परियोजना की आधारशिला रखी थी।
विज्ञापन


बता दें कि केसरकर से जब इस परियोजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि अगर आपको अहमदाबाद से मुंबई की यात्रा के लिए 3,500 (बुलेट ट्रेन टिकट की अनुमानित लागत) खर्च करना है, तो उड़ान का भी विकल्प है। उन्होंने कहा यह उस समय ठीक था जब गुजरात और महाराष्ट्र एक राज्य थे और मुंबई राजधानी थी। आपको उसके लिए कनेक्टिविटी की आवश्यकता थी। मैं यह नहीं कह सकता कि वर्तमान समय में इसकी आवश्यकता है। हम किसी का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन हमारी पहली प्राथमिकता किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed