फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai Ahmedabad bullet train can prove to be a loss deal

घाटे का सौदा साबित हो सकती है मुंबई से अहमदाबाद बुलेट ट्रेन

Tue, 31 Oct 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला,मुंबई Updated Tue, 31 Oct 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
mumbai Ahmedabad bullet train can prove to be a loss deal
बुलेट ट्रेन
मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलायी जाने वाली बुलेट ट्रेन क्या घाटे का सौदा होगी। बीते तीन महीने के दौरान इस रूट पर चलने वाली रेलगाड़ियों में सफर करने वाले मुसाफिरों के आंकड़े पर गौर करें तो यह आशंका सही साबित होती है। 
विज्ञापन


आरटीआई के जरिए यह जानकारी सामने आई है कि मुंबई से अहमदाबाद की ट्रेनों में पर्याप्त यात्री ही नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में महंगे बुलेट ट्रेन को यात्री कहां मिलेंगे।
विज्ञापन


मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। बुलेट ट्रेन परियोजना पर जापान की मदद से कुल एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली का कहना है कि मोदी सरकार ने इस रूट पर चलने वाली गाड़ियों का ठीक से अध्ययन ही नहीं किया है। आरटीआई से पता चला है कि मुंबई से अहमदाबाद की ट्रेनों में 3 महीने के दौरान 40 प्रतिशत और अहमदाबाद से मुंबई की ट्रेनों में 44 प्रतिशत सीटें रिक्त थीं। 

इन तीन महीनों में पश्चिम रेलवे को 29.91 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है। गलगली ने पश्चिम रेलवे से मुंबई और अहमदाबाद रेल मार्ग पर चलाई जाने वाली ट्रेनों और यात्रियों की संख्या की जानकारी मांगी थी। 

पश्चिम रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक मनजीत सिंह ने 1 जुलाई 2017 से 30 सितंबर 2017 तक की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि बीते तीन महीने में मुंबई से अहमदाबाद के बीच दुरंतो सहित 30 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों से 4,41,795 यात्रियों ने सफर किए जबकि  ट्रेनों में कुल 7,35,630 सीटें थी। इससे यात्री किराए के रूप में 44,29,08,220 रुपये का राजस्व आना था, लेकिन 30,16,24,623 रुपये ही प्राप्त हुआ। 


कम यात्री संख्या से रेलवे को 14,12,83,597 रुपये का घाटा हुआ है। वहीं, अहमदाबाद से मुंबई के बीच 31 मेल-एक्सप्रेस की ट्रेनों में 3,98,002 यात्रियों ने सफर किया जबकि सीटों की संख्या 7,06,446 थी। सीट रिक्त रहने से 42,53,56,982 रुपये की जगह सिर्फ 26,74,56,982 रुपये मिले। इससे रेलवे को 15,78,54,489 रुपये का घाटा सहन करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed