फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai 24th richest city in world Delhi at 37th position Henley & Partners report

Report: दुनिया का 24वां सबसे अमीर शहर मुंबई, दिल्ली 37वें पायदान पर, भारत की आर्थिक प्रगति-शहरी विकास का असर

Thu, 09 May 2024 06:13 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 09 May 2024 06:13 AM IST
सार

सूची में अमेरिका का द बे एरिया दूसरे, जापान को टोक्यो तीसरे, सिंगापुर चौथे और ब्रिटेन का लंदन पांचवें स्थान पर है। 

विज्ञापन
Mumbai 24th richest city in world Delhi at 37th position Henley & Partners report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली व मुंबई वाशिंगटन डीसी को पीछे छोड़कर दुनिया के शीर्ष 50 धनी शहरों में शामिल हो गए हैं। हेनले एंड पार्टनर्स की जारी यह रैंकिंग भारत की आर्थिक प्रगति और शहरी विकास को रेखांकित करती है। 

विज्ञापन

इन दोनों शहरों में उच्च नेटवर्थ वाले अमीरों की संख्या तेजी से बढ़ी है। रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क सबसे धनी शहरों की लिस्ट में शीर्ष पर है। इसकी कुल संपत्ति 3 लाख करोड़ डॉलर से अधिक है। इस शहर में 3,49,500 करोड़पति, 744 दस करोड़ डॉलर से ज्यादा रकम वाले व 60 अरबपति हैं। 

विज्ञापन

एयर बीएनबी, एपल और नेटफ्लिक्स जैसे टेक दिग्गजों का शहर यही है। मुंबई और दिल्ली सूची में क्रमश: 24वें और 37वें स्थान पर हैं। पिछले साल दिल्ली और मुंबई के साथ बंगलूरू, कोलकाता व हैदराबाद भी सूची में शामिल थे। इस बार सूची में अमेरिका का द बे एरिया दूसरे, जापान को टोक्यो तीसरे, सिंगापुर चौथे और ब्रिटेन का लंदन पांचवें स्थान पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed