फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Multiple projects on 'waiting list' to come to Maharashtra: Union minister Rane

Maharashta: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे बोले- महाराष्ट्र आने के लिए प्रतीक्षा सूची में कई विदेशी कंपनियां

Tue, 08 Nov 2022 08:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 08 Nov 2022 08:58 PM IST
सार

राणे ने कहा कि हाल ही में परियोजनाओं के गुजरात चले जाने को लेकर शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार की काफी आलोचना हुई, ये आलोचना रानजीतिक प्रकृति की थी। उन्होंने पिछली महा विकास अघाड़ी सरकार (एमवीए) पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन
Multiple projects on 'waiting list' to come to Maharashtra: Union minister Rane
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने मंगलवार को कहा कि दुनियाभर से कई परियोजनाएं महाराष्ट्र में आने का इंतजार कर रही हैं। एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार उद्योगपतियों को अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए अनुकूल माहौल मुहैया कराएगी। पिछले कुछ महीनों में कई परियोजनाओं ने अपनी इकाइयों को राज्य से बाहर स्थापित करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


एमएसएमई मंत्री राणे फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित एक प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हाल ही में परियोजनाओं के गुजरात चले जाने को लेकर शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार की काफी आलोचना हुई, ये आलोचना रानजीतिक प्रकृति की थी। उन्होंने पिछली महा विकास अघाड़ी सरकार (एमवीए)  पर कटाक्ष करते हए कहा कि कुछ महीने पहले तक सत्ता में रहने वाले लोग राज्य में नई योजनाएं लाने में विफल रहे। 
विज्ञापन


राणे ने आगे बताया कि महाराष्ट्र के मुंबई समेत अन्य हिस्सों में दुनियाभर से कई परियोजनाएं प्रतीक्षा सूची में हैं। राज्य सरकार इन परियोजनाओं के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में दो बड़ी परियोजनाओं वेदांत-फॉक्सकॉन का चिप प्लांट और टाटा-एयरबस की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट गुजरात स्थानांतरित हो गई थी, इसके बाद महाराष्ट्र सरकार को विपक्ष की आलोचना का सामना करना पड़ा था। 


राणे ने कहा कि यह कहना राजनीतिक आलोचना है कि परियोजनाएं महाराष्ट्र से स्थानांतरित हो गईं। जो कल तक सत्ता में थे, वे आलोचना कर रहे हैं क्योंकि वे खुद राज्य में नई परियोजनाएं लाने में विफल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed