{"_id":"5e16b7a08ebc3e87f54a40d3","slug":"multiple-explosions-after-a-mini-truck-full-of-lpg-cylinders-overturned-in-surat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर से लदे ट्रक में लगी भीषण आग की चपेट में आई स्कूल बस, बाल-बाल बचे 25 छात्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सिलेंडर से लदे ट्रक में लगी भीषण आग की चपेट में आई स्कूल बस, बाल-बाल बचे 25 छात्र
Thu, 09 Jan 2020 11:33 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के सूरत शहर में एलपीजी सिलिंडर लेकर जा रहे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में वहां से गुजर रही एक स्कूल बस में भी आ गई। बस में 25 बच्चे सवार थे जिन्हें समय रहते बचा लिया गया।
विज्ञापन
#WATCH Multiple explosions after a mini truck full of LPG cylinders overturned in Surat earlier today. Children in a school bus near the accident site were evacuated safely just before the bus was engulfed in flames. No injuries or casualties reported. #Gujarat pic.twitter.com/kJYZmEtJG8
— ANI (@ANI) January 9, 2020विज्ञापन
आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। सिलिंडर फटने की वजह से जोरदार धमाके हुए जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह ट्रक सूरत के ओलपेड मसामगम से गुज रहा था लेकिन हादसे का शिकार हो गया। इससे उस पर लदे एलपीजी सिलेंडरों में आग लग गई और धमाके शुरू हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक स्कूल बस भी आग की चपेट में आ गई। बस पर करीब 25 बच्चे सवार थे और उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बस से बाहर निकाल लिया गया।
आग बुझाने के लिए सूरत दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी देर तक मशक्कत करने के बाद किसी तरह से आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है। आग लगने की वजह से ट्रक और बस पूरी तरह से जल गई है।