फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   multi agency probe in karti chidambaram case

कई एजेंसियों के रडार पर पूर्व मंत्री चिदंबरम के बेटे कार्ति, अभी और बढ़ेंगी मुश्किलें

Wed, 17 May 2017 11:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Wed, 17 May 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
multi agency probe in karti chidambaram case

पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटी कार्ति चिदंबरम की मुश्लिलें और बढ़ सकती हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डाइरेक्ट टेक्सेज (CBDT) 2007 में मीडिया फर्म को विदेशी निवेश अनुमोदन में बरती गई अनियमितता के मामले में जांच को आगे बढ़ा सकता है।

विज्ञापन


सीबीआई द्वारा कार्ति चिदंबरम के चेन्नई स्थित आवास और उनके गुडगांव में ऑफिस समेत 8 जगहों पर की गई छापेमारी के बाद सीबीडीटी के चेयरमैन ने पीएमओ के साथ  बैठक की है। मंगलवार को पीटर मुखर्जी के मुंबई में वर्ली स्थित घर पर भी छापेमारी की गई है।
विज्ञापन


सीबीडीटी के चेयरमैन ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया कि " हमें कार्ति चिदंबरम के बारे में दो साल पहले जानकारी मिली थी, हम मामले की जांच कर रहे हैं। हम सीबीआई द्वारा साझा की गई जानकारी पर कार्रवाई करेंगे। लगातार हम इस केस पर निगरानी कर रहे हैं, भविष्य में कार्ति चिदंबरम से भी इस मामले में पूछताछ की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हो सकती है कार्ति की गिरफ्तारी

multi agency probe in karti chidambaram case

सूत्रों के मुताबिक दो साल पर प्रवर्तन निदेशालय ने कार्ति चिदंबरम से जुड़ी जानकारी संबंधित विभाग से साझा की थी। अब आयकर विभाग मंगलवा को छापेमारी के बाद मिली जानकारी और पूर्व में मिली जानकारी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाएगा।

कार्ति चिदंबरम पर आरोप है कि उन्हें FIPB की जांच को प्रभावित करने के लिए पीटर और इंद्राणी मुखर्जी की INX मीडिया कंपनी से रकम मिली थी। इस मामले में सोमवार को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मंगलवार को रेड की गई थी। सूत्र बताते हैं कि मामले में चिदंबरम के बेटे की जल्द गिरफ्तारी भी हो सकती है।

सीबीआई के मुताबिक INX मीडिया की तरफ से कार्ति की कंपनी को 10 लाख रूपये दिए गए थे। मंगलवार को सीबीआई रेड पर प्रतिक्रिया देते हुए कार्ति आजाद ने कहा है कि ड्रामा खत्म हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed