फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mulayam singh yadav press conference live updates

मुलायम बोले: मैं ही हूं सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिलेश मुख्यमंत्री

Sun, 08 Jan 2017 09:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 08 Jan 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
Mulayam singh yadav press conference live updates

मुलायम सिंह यादव ने रविवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 30 दिसंबर को रामगोपाल यादव ने लखनऊ में जो बैठक बुलाई थी वो फर्जी थी। उन्होंने कहा ''मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं, शिवपाल प्रदेश अध्यक्ष हैं और अखिलेश मुख्यमंत्री हैं।'' 

विज्ञापन


मुलायम ने रामगोपाल को लेकर कहा कि निष्कासित व्यक्ति को राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाने का कोई अधिकार नहीं। रामगोपाल पार्टी से बर्खास्त थे और उनका अधिवेशन फर्जी था।
विज्ञापन


मीडिया द्वारा चुनाव आयोग जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल यही कहना है, फिर आप सबको बुलाएंगे। इससे पहले रामगोपाल यादव और अमर सिंह के बीच जुबानी तीर चले। अखिलेश गुट द्वारा चुनाव आयोग में हलफनाम जमा करने पर अमर सिंह ने कहा कि इसमें फर्जी हस्ताक्षर कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर रामगोपाल यादव ने कहा कि फर्जी लोग फर्जी ही बातें करते हैं, हम ऐसा नहीं करते। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि वे भी जल्द ही चुनाव आयोग को अपने दस्तावेज सौंपे ताकि आयोग जल्द से जल्द फैसला ले सके। रामगोपाल ने कहा कि असली समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग में ऐफिडेविट समेत सभी सबूत जमा कर दिए हैं। नेता जी को भी इन्हें भेजा था, लेकिन उन्होंने स्वीकार नहीं किया।

इससे पहले रविवार को भी दिनभर समाजवादी पार्टी में लखनऊ से लेकर दिल्ली तक गहमागहमी बनी रही। मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में ताला जड़ दिया और दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। दिल्ली स्थित मुलायम सिंह के आवास पर दिन भर बैठकों का दौर जारी रहा था, जिसमें अमर सिंह और शिवपाल यादव भी मौजूद रहे थे।

इस्तीफा देने के लिए तैयार बैठा हूं-अमर सिंह

Mulayam singh yadav press conference live updates
फाइल फोटो - फोटो : Getty images

वहीं अमर सिंह ने इस्तीफे के पेशकश की है। उन्होंने कहा कि मैंने इस्तीफा देने की कोशिश की और देने के लिए तैयार बैठा हूं, हर तरह का बलिदान देने को तैयार हूं। हर तरह का त्याग बलिदान देने को हम तैयार हैं, ताकि परिवार टूटे नहीं और एक रहे। उन्होंने कहा कि मैं हाथ जोड़कर विनती करना चाहता हूं, और क्या लोगे। त्यागपत्र देने को तैयार हूं। शिवपाल चुनाव लड़ने से हटने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि मैं और शिवपाल मिट्टी थे। जिस कुम्हार ने हमारा निर्माण किया, हमारी प्रतिमा बनाई वह मुलायम सिंह हैं। हम उनके 2 बाजू हैं। इतना सब होने के बावजूद जब आरोप लगता है तो दिल दुखता है। अमर सिंह ने कहा कि क्या जिद है? किस बात की अकड़ है? इस घर को आग लग गई घर के चिराग से। हम मिलकर रहना चाहते हैं।

उधर शिवपाल यादव ने कहा कि मैं अमर सिंह के बातों से सहमत हूं। उन्होंने कहा कि जो भी हूं, नेताजी की वजह से हूं। हर स्थिति परिस्थिति में हम नेताजी के साथ हैं। नेताजी मुलायम सिंह यादव का जो भी आदेश होगा उसे हम मानेंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed