फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politician Mulayam Singh Yadav Passed Away Akhilesh Yadav Gets Emotional News in Hindi

Mulayam Singh Yadav Death: 'मेरे पिताजी और सबके नेताजी नहीं रहे' सपा संरक्षक के निधन पर भावुक हुए अखिलेश

Mon, 10 Oct 2022 10:39 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 10 Oct 2022 10:39 AM IST
सार

 RIP Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह यादव के निधन पर उनके बेटे व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव काफी भावुक हो गए। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि मेरे आदरणीय पिताजी व सबके नेताजी नहीं रहे। 

विज्ञापन
Politician Mulayam Singh Yadav Passed Away Akhilesh Yadav Gets Emotional News in Hindi
Mulayam Singh Yadav death - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर उनके बेटे व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव काफी भावुक हो गए। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि मेरे आदरणीय पिताजी व सबके नेताजी नहीं रहे। 

विज्ञापन

 

नेताजी मुलायम सिंह यादव ने आज सुबह 8.16 पर अंतिम सांस ली। वह 82 साल के थे। मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में काफी दिनों से वेंटिलेटर पर थे। पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन


पहलवान और शिक्षक रहे मुलायम ने लंबी सियासी पारी खेली। तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र में रक्षा मंत्री रहे। उन्हें बेहद साहसिक सियासी फैसलों के लिए भी जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। मुलायम सिंह को एक अक्तूबर की रात को आइसीयू में शिफ्ट किया गया था। मुलायम सिंह यादव का मेदांता के एक डॉक्टरों का पैनल इलाज कर रहा था।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और परिवार के अन्य सदस्य उनके साथ ही हैं। दिल्ली से उनका शव लखनऊ लाने की तैयारी है। यहां से फिर इटावा ले जाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed