फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mulayam Singh yadav Birthday, Mulayam Singh yadav taught the mantra of UP Vijay in front of Yogi, learned Akhilesh on 81st birthday

योगी के सामने यूपी विजय का मंत्र सिखा गए मुलायम सिंह, 81वें जन्मदिन पर अखिलेश को दी सीख

Sun, 22 Nov 2020 11:15 PM IST
संजीव कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 22 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh yadav Birthday, Mulayam Singh yadav taught the mantra of UP Vijay in front of Yogi, learned Akhilesh on 81st birthday
मुलायम सिंह यादव जन्मदिन मनाते हुए - फोटो : पीटीआई

मुलायम सिंह यादव ने रविवार को अपना 81वां जन्मदिन मनाया। अस्वस्थ चल रहे मुलायम सिंह को पहले तो जन्मदिन समारोह में लाने को लेकर ही संशय था,लेकिन अंततः उन्हें समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए उनके सामने लाया गया तो पूरा हॉल मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के इस बूढ़े शेर ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को निराश नहीं किया और पार्टी को 2022 विधानसभा चुनाव की जीत का मंत्र दे दिया। मुलायम सिंह यादव ने अपने दो-तीन मिनट के बेहद संक्षिप्त संबोधन में अखिलेश यादव को अगले विधानसभा चुनाव के लिए जोश बनाए रखने और सबको साथ लेकर चलने का मंत्र दे डाला। अब अपने पिता की सीख पर अखिलेश यादव कितना अमल कर पाते हैं,यह देखने वाली बात होगी। 
विज्ञापन


जन्मदिन समारोह में शामिल पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक मुलायम सिंह अभी भी पार्टी को एक परिवार की तरह चलाए जाने के पक्ष में हैं। वे चाहते हैं कि समाजवादी पार्टी अगला चुनाव एकजुट होकर लड़े और बेहतर प्रदर्शन करके दिखाए। नेता के मुताबिक परिवार में बिखराव की बड़ी कीमत पार्टी को उठानी पड़ी है और विधानसभा चुनाव के साथ-साथ लोकसभा चुनाव में भी पार्टी की स्थिति बेहद खराब रही है। लेकिन नेता जी को अभी भी लगता है कि अगर पार्टी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरे तो 2022में उसे अच्छी सफलता मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या ला पाएंगे चाचा को साथ
अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव दोनों की ही तरफ से रूख में नरमी के संकेत दिए गए हैं। अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव के सामने सपा उम्मीदवार उतारने से इनकार के संकेत दिए हैं और यहां तक कहा है कि अगर प्रदेश में सपा की सरकार बनती है तो इसमें शिवपाल सिंह यादव को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं,शिवपाल सिंह यादव ने भी अखिलेश के प्रति नरम होने के संकेत दिए हैं। 

माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के रूख में नरमी चुनाव के समय उनके करीब आने का संकेत भी हो सकती है। मुलायम सिंह यादव ने अपने जन्मदिन पर पार्टी को जो जोश और साथ बनाए रखने का मंत्र दिया है,उसे जमीन पर उतारने की पटकथा पार्टी के प्रोफेसर साहब ही लिखेंगे।


कार्यक्रम में पार्टी नेता उदय प्रताप सिंह,माता प्रसाद पांडेय,बलराम सिंह यादव,राजेंद्र प्रसाद चौधरी,अहमद हसन और नरेश उत्तम पटेल सहित हजारों समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। लखनऊ के अलावा प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed