फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mulayam singh to start sandesh rath yatra

चुनावी अलख जगाने को मुलायम संदेश रथयात्रा आज से

Mon, 03 Oct 2016 04:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Oct 2016 04:19 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh to start sandesh rath yatra
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी यूपी में चुनाव के मद्देनजर सोमवार को दिल्ली से मुलायम संदेश यात्रा शुरू करेगी। यह रथयात्रा कई जिलों से निकलेगी और नौ अक्तूबर को लखनऊ  जाकर समाप्त होगी। सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव इस रैली की अगुवाई करेंगे। 

विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सदस्य किरनमय नंदा  मुख्य अतिथि रहेंगे। यात्रा का मकसद सरकार और पार्टी  की नीतियों की जिला, कस्बों और गांवों में जानकारी देना होगा। रविवार को किरनमय नंदा और विकास यादव ने पत्रकार वार्ता  में रथयात्रा की जानकारी दी। 
विज्ञापन


बताया यात्रा में एक रथ होगा। 15 से 20 कार होंगी। 50-60 युवा साथ रहेंगे। यूपी सपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने जिन जिलों से यात्रा गुजरेगी, उन जिलों केजिलाध्यक्षों से कहा है कि वह पूरे प्रचार की व्यवस्था कराए। यात्रा का यह दूसरा चरण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के सपा कार्यालय से रथयात्रा शुरू होगी

mulayam singh to start sandesh rath yatra

बताया कि तीन अक्तूबर सोमवार को दिल्ली के सपा कार्यालय से रथयात्रा शुरू होकर गाजियाबाद, हापुड़  जिले से होकर मेरठ में जाकर रात्रि विश्राम करेगी। चार अक्तूबर को मेरठ से शामली, होते हुए सहारनपुर में रात गुजारेगी। पांच अक्तूबर को सहारनपुर से देवबंद, मुजफ्फरनगर, जानसठ, मीरापुर, बिजनौर  होते हुए अमरोहा  में रात में  रुकेगी। 

छह अक्तूबर को अमरोहा से संभल, मुरादाबाद, रामपुर होकर बदायुं में रात में रुकेगी। सात को बदायुं से बरेली होते हुए पीलीभीत जाकर रात गुजारेगी, आठ को पीलीभीत से लखीमपुर  होकर शाहजहापुर में रात बिताएंगी। अंतिम दिन नौ अक्तूबर को शहाजहांपुर से चलकर सीतापुर होते हुए लखनऊ में जाकर समाप्त होगी। इस यात्रा का पहला चरण पिछले महीने पूरा हो चुका है। यह दूसरा चरण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed