फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mulayam hits out at akhilesh: Akhilesh Yadav Vs Combative Shivpal At Mega Yadav Meet: 10 Updates

मुलायम की अखिलेश को खरी-खरी: तुम्हारी हैसियत क्या है? और बहुत कुछ बोले नेताजी  

Mon, 24 Oct 2016 07:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 24 Oct 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
mulayam hits out at akhilesh: Akhilesh Yadav Vs Combative Shivpal At Mega Yadav Meet: 10 Updates
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala

मुलायम सिंह यादव ने पार्टी मीटिंग में अपने संबोधन के दौरान बेटे अखिलेश पर कड़े प्रहार किए। नेताजी ने अपने भाषण में भाई शिवपाल सिंह यादव का खुलकर पक्ष लिया और राम गोपाल का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग चापलूसी कर रहे हैं। मुलायम ने शिवपाल और अमर सिंह का खुलकर पक्ष लेते हुए कहा कि इनके बारे में बुरा नहीं सुन सकता। 

विज्ञापन


1- अखिलेश के समर्थन में नारेबाजी करने वालों पर निशाना साधते हुए मुलायम ने कहा- जो लोग नारेबाजी कर रहे हैं, उन्हें नहीं पता हमने पार्टी कैसे खड़ी की। नारेबाजी करने वालों को पार्टी से निकाल देंगे। 
विज्ञापन


2- मुलायम यही पर नहीं रुके, उन्होंने अखिलेश का नाम लिए बगैर कहा कि जो आज उछल रहे हैं, वे एक लाठी नहीं खा पाएंगे। 

3- मुलायम सिंह यादव ने बेटे अखिलेश के लिए कहा कि सीएम बनने के बाद उनके अंदर अहम आ गया है। उन्होंने कहा कि जो आलोचना नहीं सह सकता, वह मंत्री नहीं बन सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुलायम की अखिलेश को खरी-खरी

mulayam hits out at akhilesh: Akhilesh Yadav Vs Combative Shivpal At Mega Yadav Meet: 10 Updates
मुलायम संदेश यात्रा - फोटो : amar ujala

4- मुलायम ने अखिलेश के लिए यहां तक कह दिया कि तुम्हारी हैसियत क्या है, लाल टोपी पहनकर तुम समाजवादी बन गए।  

5- मुलायम ने कहा, 'मैंने अखिलेश को समझाया पर, उनका फोकस कहीं और है। लोगों को गाली देने से बात नहीं बनेगी।' 

6- मुलायम ने भाई शिवपाल का खुलकर समर्थन करते हुए कहा, 'उन्होंने मेरा साथ दिया है।' उन्होंने कहा कि शिवपाल के काम को कभी नहीं भुला सकता। 

7- मुलायम सिंह ने अमर सिंह के बारे में कहा, 'अमर सिंह मेरा भाई है।' अमर सिंह ने कई बार हमारी मदद की। 

'पद मिलते ही आपका दिमाग खराब हो गया: मुलायम सिंह

mulayam hits out at akhilesh: Akhilesh Yadav Vs Combative Shivpal At Mega Yadav Meet: 10 Updates
मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव - फोटो : Amar Ujala
8- मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश से कहा, 'पद मिलते ही आपका दिमाग खराब हो गया। मैं अभी कमजोर नहीं हुआ हूं। ये मत सोचना कि नौजवान हमारे साथ नहीं है। क्या जुआरियों और शराबियों की मदद कर रहे हो? हमारे एक इशारे पर नौजवान खड़े हो जाएंगे।'

9- मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मुख्यार अंसारी का परिवार ईमानदार लोगों का परिवार है। उप राष्ट्रपति उस परिवार से आए हैं। 

10- अखिलेश के समर्थकों की नारेबाजी पर सपा सप्रीमो ने कहा कि ये नारेबाजी अच्छी नहीं है। इस वक्त ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं है। जो आलोचना सह सकते हैं, वहीं रह सकते हैं। कमजोरी दूर करने के बजाय हम लड़ने लगे है। जो बड़ा नहीं सोच सकता है, नेता नहीं बन सकता। नारे लगाने वालों को क्या पता कि हम कैसे लड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed