{"_id":"61c872aaf0abbb6d2b0709de","slug":"mukhtar-abbas-naqvi-says-pm-narendra-modi-is-a-trouble-shooter-leader-who-fought-from-front-during-coronavirus-pandemic-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार अब्बास नकवी बोले: प्रधानमंत्री मोदी एक 'ट्रबल शूटर नेता', कोविड के खिलाफ जंग में अग्रिम मोर्चे पर लड़े","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुख्तार अब्बास नकवी बोले: प्रधानमंत्री मोदी एक 'ट्रबल शूटर नेता', कोविड के खिलाफ जंग में अग्रिम मोर्चे पर लड़े
Sun, 26 Dec 2021 07:18 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 26 Dec 2021 07:18 PM IST
सार
महाराष्ट्र के धुले में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कोरोना वायरस महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ट्रबल शूटर नेता करार दिया। नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को शताब्दी की सबसे बड़ी आपदा से निकालने के लिए अग्रिम मोर्चे पर लड़ाई लड़ी। नकवी ने यह सभी बातें महाराष्ट्र के धुले में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद कहीं।
विज्ञापन
नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 संबंधी चुनौतियों के दौरान यह सुनिश्चित किया कि जनता के स्वास्थ्य के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध हों। लोगों ने जिस तरह का संयम और सावधाई का प्रदर्शन किया वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उनके विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हर जाति, समुदाय, क्षेत्र और धर्म के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए काम किया है।
विज्ञापन
'कुछ राजनीतिक दल देश को विकास के पथ से उतारने की कोशिश में'
इसके साथ ही नकवी ने दावा किया कि कुछ राजनीतिक दल 'पोस्टपेड राजनीतिक मौजूदगी' के जरिए देश को विकास, समृद्धि और एकता के पथ से उतारने का पाप कर रहे हैं। हमें ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा जो देश की पूरी दुनिया में बढ़ती प्रतिष्ठा को अपनी साजिशों के जरिए नुकसान पहुंचाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। मोदी सरकार ने समाज के सभी वर्गों को विकास प्रक्रिया में बराबरी का भागीदार बनाया है।
विज्ञापन
मोदी सरकार ने खत्म की दंगों और दंबंगों की राजनीति, मिटाए अवरोध
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने विकास और गरिमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ दंगा और दबंगों की राजनीति को खत्म किया है। प्रधानमंत्री मोदी कट, कमीशन, भ्रष्टाचार, अपराध और सांप्रदायिकता रूपी गति अरोधकों को समाप्त करके देश को सुशासन की राह पर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समावेशी सशक्तिकरण ही राष्ट्रधर्म है और मोदी सरकार की राष्ट्रनीति यही है कि तुष्टिकरण के बिना सशक्तिकरण हो।
कोविड महामारी से निपटने के लिए संसाधनों में आत्मनिर्भर हुआ देश
नकवी ने कहा कि 2020 में कोरोना की पहली लहर के दौरान देश में महामारी से निपटने के लिए जरूरी संसाधनों की कमी थी। लेकिन अब भारत कोविड टीकों, वेंटिलेटर, दवाओं, पीपीई किट, एन-95 मास्क, जांच लैब, आईसीयू बेड, कोविड समर्पित अस्पतालों और मेडिकल ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर हो चुका है। उन्होंने बताया कि देश में वर्तमान में प्रति दिन 9000 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन हो रहा है।