फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mukhtar Abbas Naqvi says, BJP does not need to get any certificate from Congress on transparency

भाजपा को पारदर्शिता पर कांग्रेस से कोई प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं : नकवी

Tue, 10 Mar 2020 02:30 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 10 Mar 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar Abbas Naqvi says, BJP does not need to get any certificate from Congress on transparency
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : एएनआई

सीवीसी नियुक्ति को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा कि भाजपा को पारदर्शिता के मामले में कांग्रेस से प्रमाणपत्र लेने की कोई जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


नकवी ने कहा, केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और सतर्कता आयुक्त समेत सभी नियुक्तियां पूर्ण रूप से पारदर्शी प्रक्रिया के तहत की गई हैं। इसे साबित करने के लिए सरकार को कांग्रेस के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, कांग्रेस अभी भी यह नहीं समझ पा रही है है कि उसे विपक्ष में बैठने जितने वोट भी नहीं मिले इसलिए परेशान है।
विज्ञापन


हर नियुक्ति के लिए एक कमेटी होती है जिसमें सबसे बड़े विपक्ष के नेता भी होते हैं। सरकार नियमों का पालन कर रही है। नकवी की टिप्पणी लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के पीएम मोदी को लिखे उस पत्र के बाद आई है जिसमें उन्होंने सीवीसी और वीसी की नियुक्ति पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्ट कांग्रेस से अधिक अर्थव्यवस्था का नुकसान किसी ने नहीं किया

नकवी ने यस बैंक को लेकर केंद्र पर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा, देश की अर्थव्यवस्था का जितना नुकसान भ्रष्ट कांग्रेस ने किया है उससे अधिक किसी ने नहीं किया। मोदी सरकार ने बीते पांच वर्षों में कांग्रेस की 70 साल की गलतियों को सुधारा है। इस लिए हमें अर्थव्यवस्था पर कांग्रेस से किसी नसीहत की जरूरत नहीं है। नकवी ने कहा, देश की अर्थव्यवस्था मजबूत और सुरक्षित हाथों में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed