फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mukhtar abbas naqvi attacks rahul gandhi says he everyday writes borrowed poem and tweets

राहुल गांधी पर मुख्तार अब्बास नकवी का हमला, बताया- लफ्फाजी का लॉलीपॉप

Thu, 24 Sep 2020 12:37 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 24 Sep 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
mukhtar abbas naqvi attacks rahul gandhi says he everyday writes borrowed poem and tweets
मुख्तार अब्बास नकवी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस नेता को लफ्फाजी का लॉलीपॉप बताया है। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी लफ्फाजी का लॉलीपॉप हो गए हैं, लफ्फाजी से ज्यादा इनके पास और कुछ रह नहीं गया है। रोज कहीं से उधार कविता लिखाकर ट्वीट कर देते हैं।'

विज्ञापन


विज्ञापन

 

राहुल गांधी ने श्रम सुधारों से जुड़े तीन विधेयकों को लेकर सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने संसद से पारित श्रम सुधारों से जुड़े तीन विधेयकों को लेकर गुरुवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि किसानों के बाद मजदूरों पर वार किया गया है। राज्यसभा ने बुधवार को उपजीविकाजन्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशा संहिता 2020, औद्योगिक संबंध संहिता 2020 और सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 को मंजूरी दी, जिनके तहत कंपनियों को बंद करने की बाधाएं खत्म होंगी और अधिकतम 300 कर्मचारियों वाली कंपनियों को सरकार की इजाजत के बिना कर्मचारियों को हटाने की अनुमति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कृषि बिलों से मोदी सरकार अपने मित्रों का बढ़ाएगी कारोबार: राहुल गांधी


लोकसभा ने इन तीनों विधेयकों को मंगलवार को पारित किया था और अब इन्हें राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'किसानों के बाद मजदूरों पर वार। गरीबों का शोषण, ‘मित्रों’ का पोषण। यही है बस मोदी जी का शासन।' इन विधेयकों को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने ट्वीट किया, 'इस कठिन समय की मांग है कि किसी की नौकरी न जाए। सबकी आजीविका सुरक्षित रहे। भाजपा सरकार की प्राथमिकता देखिए। सरकार अब ऐसा कानून लाई है जिसमें कर्मचारियों को नौकरी से निकालना आसान हो गया है। वाह रे सरकार, आसान कर दिया अत्याचार।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed