फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Mukh mein Ram, bagal mein churi': Cong chief Kharge hits out at PM at Nyay Yatra launch

Manipur: 'मुख में राम, बगल में छुरी', भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आगाज पर मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम पर निशाना

Sun, 14 Jan 2024 08:41 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 14 Jan 2024 08:41 PM IST
सार

Manipur: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के शुभारंभ पर कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह वोट मांगने के लिए मणिपुर आते हैं। लेकिन, जब लोग परेशानी में होते हैं तो यहां नहीं आते हैं।

विज्ञापन
'Mukh mein Ram, bagal mein churi': Cong chief Kharge hits out at PM at Nyay Yatra launch
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने चुनावी फायदे के लिए धर्म का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। विपक्षी पार्टी के नेता ने कहा कि किसी को भी वोट के लिए 'ढोंगबाजी' नहीं करनी चाहिए। वह मणिपुर के थौबल में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को संबोधित कर रहे थे।  

विज्ञापन

हिंदी मुहावरे से साधा पीएम मोदी पर निशाना
खरगे ने कहा, (पीएम) मोदी मणिपुर में वोट मांगने आते हैं। लेकिन, जब लोग परेशानी में होते हैं तो यहां नहीं आते हैं। मणिपुर में पिछले साल तीन मई को हिंसा भड़की थी। जिसके बाद 180 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। हजारों लोग बेघर हो गए थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने एक हिंदी मुहावरे का जिक्र करते हुए कहा, वो (पीएम मोदी) समंदर के ऊपर सैर करते फिरते हैं और 'राम-राम राम-राम' का जाप करते है। 'मुख में राम-बगल में छुरी'। लोगों के साथ ऐसा मत करिए। इस मुहावरे का इस्तेमाल ऐसे व्यक्ति के लिए किया जाता है, जिसके शब्द और काम अलग-अलग होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी लड़ाई संविधान बचाने के लिए: खरगे
उन्होंने कहा, हर कोई भगवान में आस्था रखता है। भगवान को याद करता है। इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन, वोट के लिए ऐसा मत कीजिए। वोट पाने के लिए किसी तरह की 'ढोंगबाजी' नहीं करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, इंसान को अपने सिद्धांतों के लिए लड़ना चाहिए। खरगे ने कहा, हम धर्मनिरपेक्षता, समानता, सामाजिक न्याय और संविधान को बचाने के लिए लड़ते हैं। आप भी ऐसा करें। ये (भाजपा) लोग धर्म को राजनीति से मिलाते हैं। लोगों को भड़काते हैं। 

विज्ञापन

'लोकतंत्र खत्म करने की कोशिश कर रही भाजपा'
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी जनता के साथ है और उनके लिए लड़ रही है। उन्होंने कहा, हमने  संसद में सवाल उठाए। लेकिन, सरकार ने जवाब नहीं दिए और 146 लोगों को निलंबित किया। हमने कहा कि यह कदम अलोकतांत्रिक है, लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी।उन्होंने आरोप लगाया कि वे विपक्ष को बाहर रखकर संसद को बदलना चाहते हैं। विधेयकों को पारित करना चाहते हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा का रवैया तानाशाही वाला है। भगवा पार्टी लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed