फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mukesh Ambani Reliance to acquire dozens of small brands to challenge companies like Unilever

Reliance Retail: यूनिलीवर जैसे कंपनियों को चुनौती देने के लिए दर्जनों छोटे ब्रांड का अधिग्रहण करेगी रिलायंस 

Mon, 16 May 2022 05:20 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 16 May 2022 05:20 AM IST
सार

मामले से जुड़े दो सूत्रों ने बताया कि रिलायंस अगले छह महीने में 50 से 60 किराना, घरेलू और पर्सनल केयर ब्रांड का एक पोर्टफोलियो बनाने की योजना बना रही है। इसके लिए वह वितरकों की एक फौज बना रही है, जिनकी मदद से देशभर की बड़ी खुदरा दुकानों तक पहुंच बन सके।

विज्ञापन
Mukesh Ambani Reliance to acquire dozens of small brands to challenge companies like Unilever
मुकेश अंबानी। - फोटो : Instagram

विस्तार

देश की सबसे बड़ी रिटेलर कंपनी रिलायंस दर्जनों छोटे किराना और गैर-खाद्य ब्रांड के अधिग्रहण की तैयारी में है। यूनिलीवर जैसी विदेशी कंपनियों को चुनौती देने के लिए कंपनी ने 6.5 अरब डॉलर (50.3 हजार करोड़ रुपये) के उपभोक्ता सामान कारोबार का लक्ष्य बनाया है।

विज्ञापन


मामले से जुड़े दो सूत्रों ने बताया कि रिलायंस अगले छह महीने में 50 से 60 किराना, घरेलू और पर्सनल केयर ब्रांड का एक पोर्टफोलियो बनाने की योजना बना रही है। इसके लिए वह वितरकों की एक फौज बना रही है, जिनकी मदद से देशभर की बड़ी खुदरा दुकानों तक पहुंच बन सके।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि रिलायंस की 30 बड़े और मशहूर स्थानीय उपभोक्ता ब्रांड से वार्ता अंतिम चरण में है। रिलायंस इन ब्रांड का पूरा अधिग्रहण करेगी या संयुक्त उद्यम बनाएगी, यह स्पष्ट नहीं है। एक अन्य सूत्र के मुताबिक, रिलायंस ने पांच साल में 500 अरब रुपये सालाना बिक्री का लक्ष्य रखा है। 30 बड़े स्थानीय उपभोक्ता ब्रांड के साथ अधिग्रहण की वार्ता अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दशकों से भारतीय बाजार में पैठ बनाए हुए हैं विदेशी ब्रांड
नई कारोबारी योजना के साथ रिलायंस दुनिया के कुछ सबसे बड़े कंज्यूमर समूह जैसे नेस्ले, यूनिलीवर, पेप्सिको इंक और कोका-कोला को चुनौती देनी की तैयारी में है। ये कंपनियों भारत में दशकों से काम कर रही हैं। रिलायंस ने इन्हें चुनौती देने के लिए ही भारतीय बाजार में फ्यूचर ग्रुप के अधिग्रहण का सौदा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed