फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mukesh Ambani reliance jio address live

1 अप्रैल से फ्री नहीं रहेगा जियो, पढ़ें पूरी खबर

Wed, 22 Feb 2017 09:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 22 Feb 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani reliance jio address live

रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने मंगलवार को जियो ग्राहकों को संबोधित करते हुए उनका धन्यवाद किया और कहा कि हमने डाटा यूज के मामले में अमेरिका सहित कई देशों को पछाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि हर मिनट 2 करोड़ वॉयस कॉल हुए हैं। भारत के लोगों ने रोज 100 करोड़ गीगा बाइट्स डाटा का यूज किया है, जो कि एक रिकॉर्ड है। इसके साथ ही इंटरनेट डाटा इस्तेमाल में रिलायंस जियो नंबर एक है। 

विज्ञापन


मुकेश अंबानी ने आगे जोड़ा कि जियो के ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ के पार हो गई है, हालांकि उन्होंने अपने ग्राहकों की उम्मीदों को तोड़ दिया। ग्राहक इस उम्मीद में थे कि रिलायंस फिर से अनलिमिटेड फ्री वाले ऑफर्स लाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मार्च के बाद से जिओ के फ्री ऑफर्स खत्म हो जाएंगे। जियो के यूजर्स को भी बाकी टेलीकॉम कंपनियों की तरह सर्विस के लिए पैसे देने होंगे।
विज्ञापन


मुकेश अंबानी की बड़ी घोषणाएं - 
- जियो के मौजूदा यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च
- 99 रुपये में ली जा सकती है प्राइम मेंबरशिप, एक साल के लिए रहेगी मान्य
- प्राइम की सदस्यता के लिए जियो वेबसाइट और ऐप के साथ जियो स्टोर जा सकते हैं
- जियो प्राइम प्लान में शामिल होने वाले ग्राहकों को हर महीने 303 रुपये देने होंगे जिसके बाद उन्हें हैप्पी न्यू ईयर प्लान का फायदा मिलेगा
- हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में वॉयस, वीडियो कॉलिंग, 4जी इंटरनेट समेत जियो ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन जैसी सभी सेवाएं 31 मार्च तक मुफ्त हैं
- मेंबरशिप का लाभ जियो के मौजूदा 10 करोड़ ग्राहक और 31 मार्च 2017 तक जियो से जुड़ने वाले नए यूजर्स को ही मिलेगा
- 1-31 मार्च तक इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन होगा

Trending Videos

10 रुपये रोज में मिलेगा जियो का फुल मजा

Mukesh Ambani reliance jio address live
जियो के नए ग्राहकों और हैप्पी न्यू ईयर ऑफर का फायदा ले रहे मौजूदा ग्राहकों के लिए भी मुकेश अंबानी ने घोषणाएं की। 

- जियो के नए ग्राहकों के लिए स्कीम को एक साल आगे बढ़ाया
- रिलायंस रेवन्यू की शुरुआत, 10 करोड़ पुराने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए कई ऑफर्स
- अगले 12 महीने में और भी सस्ते होंगे डेटा प्लान
- 1 अप्रैल 2017 से नई टैरिफ प्लान की शुरुआत, वॉयस कॉलिंग फ्री हो सकती है
- जियो के ग्राहकों को सभी प्लान पर 20 प्रतिशत अधिक डेटा
- पूरे देश में रोमिंग फ्री, जियो से जियो कॉलिंग लाइफटाइम फ्री
- हैप्पी न्यू ईयर ऑफर (31 मार्च) के बाद भी लागू रहेगा, 31 मार्च 2018 तक वैलिड
- 31 मार्च के बाद भी डॉमेस्टिक नंबर पर मुफ्त कॉल्स करने की सहूलियत जारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed