फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mukesh ambani house antilia suspected car case police found a letter in investigation

अंबानी के नाम मिला धमकी भरा खत, लिखा : 'मुकेश भैया, नीता भाभी, ये तो सिर्फ ट्रेलर है...'

Fri, 26 Feb 2021 11:07 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 26 Feb 2021 11:07 AM IST
सार

  • संदिग्ध कार से मिली चिट्ठी में साजिश की आशंका।
  • चिट्ठी में लिखा, 'ये तो अभी ट्रेलर है, पूरा इंतजाम हो गया है'।
  • गुरुवार को अंबानी के घर के पास विस्फोटकों से भरी संदिग्ध कार मिली।
  • मुकेश अंबानी के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा।

विज्ञापन
mukesh ambani house antilia suspected car case police found a letter in investigation
nita ambani - फोटो : facebook/nita ambani

विस्तार

देश में दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली संदिग्ध कार में मिली चिट्ठी ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। गाड़ी से मिली चिट्ठी ने एक बड़ा खुलासा किया है। सूत्रों के मुताबिक चिट्ठी में लिखा गया है 'ये तो सिर्फ ट्रेलर है, नीता भाभी, मुकेश भैया, ये तो सिर्फ एक झलक है। अगली बार सामान पूरा होकर वापस आएगा और इंतजाम पूरा हो गया है।'

विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार रात को मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक संदिग्ध स्कॉर्पियो पाई गई थी। इस कार में से जिलेटिन की 20 छड़ें मिली थीं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि गामदेवी पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की अनेक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि वाहन के नंबर प्लेट पर जो पंजीकरण नंबर है वह अंबानी की सुरक्षा में लगी एक एसयूवी के ही समान है।
विज्ञापन


मुकेश अंबानी के घर के बाहर लावारिस गाड़ी में मिलीं जिलेटिन की छड़ें, पुलिस सतर्क
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि जल्द ही जांच में सच सामने आ जाएगा। पुलिस बताया है कि गाड़ी और चेसिस के नंबर भी अलग-अलग हैं। पेडर रोड स्थित अंबानी के घर एंटीलिया इमारत की गेट से 500 मीटर दूर संदिग्ध कार खड़ी होने की सूचना मिलने पर पुलिस का बम निरोधी दस्ता डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की।


देशमुख ने कहा कि स्कार्पियो कार को जब्त कर पुलिस की अपराध शाखा और एटीएस इस छानबीन में जुटी है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। इससे पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर में पुलिस मॉकड्रिल की बात कही जा रही थी, लेकिन गुरुवार देर रात पुलिस ने छानबीन के बाद संदिग्ध कार के बारे में खुलासा किया।

पेडर रोड पर बड़ी हस्तियों के आवास
दक्षिण मुंबई के पेडर रोड पर उद्योगपति, राजनेता और फिल्मी हस्तियों सहित धनाढ्य लोगों का आवास है। इसलिए मुकेश अंबानी के घर के बाहर कार में जिलेटिन छड़ें मिलने को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। गौरतलब है कि कृषि कानूनों को लेकर अंबानी आंदोलनरत किसानों के निशाने पर हैं। पंजाब में रिलायंस के टावर को भी निशाना बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed