फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mukesh Ambani family members offered prayers at Shree Siddhivinayak Ganapati Mandir in Mumbai

Mumbai: पोते के साथ एक बार फिर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे मुकेश अंबानी, सपरिवार की पूजा-अर्चना, देखें वीडियो

Fri, 26 May 2023 11:54 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 26 May 2023 11:54 PM IST
सार

श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे मुकेश अंबानी पोते को गोद में लिए हुए थे। आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता भी साथ थीं। 

विज्ञापन
Mukesh Ambani family members offered prayers at Shree Siddhivinayak Ganapati Mandir in Mumbai
Mukesh Ambani - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उद्योगपति मुकेश अंबानी शुक्रवार को एक बार फिर पूरे परिवार के साथ मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। मुकेश अंबानी पोते को गोद में लिए हुए थे। साथ में आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता भी साथ थीं। अंबानी परिवार ने यह दौरा आईपीएल के क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस की गुजरात टाइटंस से भिड़ंत के पहले किया।  

विज्ञापन

बीते बुधवार को भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश, बहू श्लोका और पोते पृथ्वी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे। तब भी मुकेश अंबानी को पृथ्वी को गोद में ले जाते हुए देखा गया था। उस दिन भी मुंबई इंडिया का मैच था। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने आईपीएल एलिमिनेटर मैच में जीत दर्ज की थी।

आपको बता दें, अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका दूसरी बार मां बनने वाली हैं। डिलीवरी से पहले उन्हें गणपत्ति बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए देखा गया। श्लोका के साथ पति आकाश, ससुर मुकेश अंबानी और बेटा पृथ्वी भी आशीर्वाद लेते नजर आए। चारों ने गणपत्ति बप्पा के दरबार में माथा टेका और आने वाले नन्हे मेहमान की सलामती के लिए प्रार्थना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed