फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mukesh Ambani family has been target of threats over the years

Ambani Family Threats: अंबानी परिवार को धमकी देने का लंबा है सिलसिला, अब बिहार से शख्स गिरफ्तार

Thu, 06 Oct 2022 06:42 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Thu, 06 Oct 2022 06:42 PM IST
सार

साल 2022 की शुरुआत में अंबानी परिवार को धमकी देने वाली एक घटना ने राष्ट्रीय सुर्खियां बटोरीं और राज्य सरकार को झकझोर कर रख दिया था। मुकेश अंबानी के आवास के पास एक विस्फोटक से भरी एसयूवी खड़ी मिली थी।  

विज्ञापन
Mukesh Ambani family has been target of threats over the years
मुकेश अंबानी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी को धमकी देने के मामले में नए नहीं है। ऐसा ही एक मामला फिर सुर्खियों में है। रिलायंस फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे एक अस्पताल में मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भरे फोन आए हैं, जो अरबपति उद्योगपति को मिली धमकियों की कड़ी में एक नया मामला है। मुंबई पुलिस ने गुरुवार को बिहार के दरभंगा से राकेश कुमार मिश्रा (30) को गिरफ्तार किया है। मिश्रा को पिछले दो दिनों में सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में कथित तौर पर फोन करने, अस्पताल को उड़ाने और मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता और बेटों आकाश और अनंत को मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।  

विज्ञापन


15 अगस्त को एक शख्स ने एंटीलिया को उड़ाने की धमकी दी थी
फोन करने वाले ने दक्षिण मुंबई में अल्टामाउंट रोड पर अंबानी परिवार के प्रसिद्ध दक्षिण मुंबई स्थित आवास एंटीलिया को उड़ाने की भी धमकी दी थी। शहर पुलिस के मुताबिक, अंबानी परिवार को अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर धमकियां मिलने का यह दूसरा मामला है। एक अधिकारी ने बताया कि इस साल 15 अगस्त को अस्पताल को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और उनके परिवार के सदस्यों को धमकी देने वाले कम से कम नौ कॉल आए थे। बिष्णु विदु भौमिक (56) को कॉल के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


नवंबर 2021 में मुंबई पुलिस ने संभावित खतरे के बारे में एक टैक्सी ड्राइवर द्वारा दी गई टिप के बाद एंटीलिया के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी, लेकिन जांच में पाया गया कि ऐसा कोई खतरा नहीं है। लेकिन उस साल की शुरुआत में अंबानी परिवार को धमकी देने वाली एक घटना ने राष्ट्रीय सुर्खियां बटोरीं और राज्य सरकार को झकझोर कर रख दिया था। 25 फरवरी, 2021 को दक्षिण मुंबई में कारमाइकल रोड पर अंबानी आवास के पास एक विस्फोटक से भरी एसयूवी खड़ी मिली थी। पुलिस ने अंदर से एक प्रिंटेड धमकी भरी चिठी और जिलेटिन की छड़ें बरामद की थीं। चिट्ठी में लिखा गया था- ये सिर्फ एक ट्रेलर है और अगली बार छड़ियों के बजाय विस्फोटक होंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


मनसुख हिरेन की हत्या से सनसनी 
ठाणे के एक व्यवसायी मनसुख हिरेन ने पुलिस को बताया था कि उसकी एसयूवी चोरी हो गई थी। लेकिन मामला तब गंभीर हो गया जब कुछ दिनों बाद हिरेन ठाणे में एक नाले में मृत पाया गया था। मुंबई अपराध शाखा के सहायक निरीक्षक सचिन वाजे को एंटीलिया के पास एसयूवी पार्क करने और हिरन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद मुंबई के पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह को भी हटा दिया गया था। नाराज परम बीर सिंह ने तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख पर पुलिस से मुंबई में बार से 100 करोड़ उगाही के लिए निर्देश देने का आरोप लगाया था जिसके चलते बाद में देशमुख को इस्तीफा देना पड़ा था और सीबीआई ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था।


मुकेश अंबानी के पास वर्तमान में एक जेड प्लस सुरक्षा कवर है, जो केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल उनके आवास को सुरक्षा प्रदान करता है। 2013 में आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के नाम से भेजा गया एक पत्र अंबानी के नरीमन पॉइंट इलाके में मेकर चैंबर्स कार्यालय में पहुंचाया गया था। इसमें उन्हें गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने के लिए धमकी दी गई थी। मुकेश अंबानी के छोटे भाई और उद्योगपति अनिल अंबानी 2009 में सुरक्षा से जुड़े कारणों से चर्चा में थे, जब उनके हेलिकॉप्टर के ईंधन टैंक में कंकड़ पाए गए थे। आशंका जताई गई थी कि यह तोड़फोड़ की कोशिश थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed