फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mukesh Ambani earned 300 crore rupees everyday in one year

मुकेश अंबानी ने एक साल में हर दिन कमाए 300 करोड़ रुपये

Wed, 26 Sep 2018 04:51 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 26 Sep 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani earned 300 crore rupees everyday in one year
mukesh ambani
बार्कलेज हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2018 में बड़ा खुलासा हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति पिछले एक साल में हर दिन 300 करोड़ रुपए बढ़ी है।
विज्ञापन


मुकेश अंबानी 3 लाख 71 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ लिस्ट में लगातार सात साल से सबसे ऊपर हैं। एक साल में उनकी कंपनी के शेयर के भाव 45 फीसदी बढ़ चुके हैं।
विज्ञापन


इस संपत्ति सूची में शामिल दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर आए एसपी हिंदुजा (1.59 लाख करोड़), एलएन मित्तल (1.14 लाख करोड़) और अजीम प्रेमजी (96,100 करोड़) की कुल संपत्ति से ज्यादा मुकेश अंबानी की संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सन फार्मा के दिलीप सांघवी पांचव स्थान पर हैं। पिछले साल वह दूसरे स्थान पर थे। सांघवी की संपत्ति 89 हजार 700 करोड़ रुपए की है।

एक साल में अमीरों की सूची में 214 लोग बढ़े

साल 2018 की सूची में पिछले साल की सूची से एक तिहाई ज्यादा शख्सियतें शामिल हो गई हैं। सूची में देश के उन अमीरों के नाम हैं जिनका नेट वर्थ 1,000 करोड़ रुपए या इससे ज्यादा है।


साल 2017 की सूची में 617 लोग थे। इस साल 831 हैं। अंबानी परिवार यहां भी टॉप पर है। उसके बाद गोदरेज, हिंदुजा, मिस्त्री, सांघवी, नाडर, अडानी, दमानी, लोहिया और बर्मन परिवारों का स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed