फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mukesh ambani again on top richest man on india forbes report

फोर्ब्स: टॉप पर 10 साल से कायम अंबानी, एक साल में संपत्ति ने लगाई 67 फीसदी की छलांग

Thu, 05 Oct 2017 04:08 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला
टीम डिजिटल,अमर उजाला Updated Thu, 05 Oct 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
mukesh ambani again on top richest man on india forbes report
मुकेश अंबानी
फोर्ब्स मैगजीन ने 2017 की 100 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी लगातार 10वें साल भी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। उनकी संपत्ति 38 अरब डॉलर यानी करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। पिछले एक साल के दौरान मुकेश अंबानी की संपत्ति में 15.3 अरब डॉलर यानी 67 फीसदी का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


लिस्ट में दूसरे नंबर पर विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी हैं, वहीं तीसरे स्थान पर हिंदुजा ब्रदर्स हैं। अजीम प्रेमजी की संपत्ति 19 अरब डॉलर, जबकि हिंदुजा ब्रदर्स की संपत्ति 18.4 अरब डॉलर आंकी गई है। अजीम प्रेमजी ने पिछले साल की तुलना में दो स्थान की छलांग लगाई है।
विज्ञापन


दवा बनाने वाली कंपनी सन फार्मा के दिलीप सांघवी 12.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ नौवें स्थान पर रहे हैं। वह पिछले साल की सूची में दूसरे स्थान पर थे। जबकि मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी अमीरों की सूची में काफी नीचे 45वें स्थान पर रहे हैं। उनकी संपत्ति 3.15 अरब डॉलर आंकी गई है। पिछले साल वह 32वें और 2015 में 29वें स्थान पर थे। आर्थिक सुस्ती के बावजूद भी शीर्ष 100 अमीर लोगों की संपत्ति में 26 फीसदी का इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बालकृष्ण की लंबी छलांग

mukesh ambani again on top richest man on india forbes report
योगगुरु रामदेव के करीबी सहयोगी व पतंजलि आयुर्वेद के आचार्य बालकृष्ण लंबी छलांग लगाकर 6.55 अरब डॉलर यानी करीब 43 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पिछले साल वह 48वें स्थान पर जगह बना पाए थे।

26 फीसदी बढ़ी अमीरों की संपत्ति
फोर्ब्स के मुताबिक, भारत की आर्थिक स्थिति के हिचकोले में होने के बाद भी फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2017 में शामिल अमीरों की संपत्ति संयुक्त तौर पर 26 फीसदी बढ़ी है और यह 479 अरब डॉलर यानी करीब 31 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।

शेयर बाजार ने बढ़ाई अमीरों की संपत्ति
फोर्ब्स ने कहा है कि भारत की तेजी से आगे बढ़ रही अर्थव्यवस्था ने पिछले साल नवंबर में नोटबंदी व जीएसटी क्रियान्वयन के बाद रफ्तार गंवा दी थी और जून में समाप्त तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर तीन साल के निचले स्तर 5.7 प्रतिशत पर आ गई। इसके बाद भी शेयर बाजारों ने नई ऊंचाइयां हासिल कीं, जिससे भारत के शीर्ष 100 अमीरों की संपत्ति में इजाफा हुआ।

73 साल के सबसे अमीर न्यूकमर
इस लिस्ट में सबसे अमीर भारतीय न्यूकमर ब्रिटानिया के नुसली वाडिया हैं। 73 साल के वाडिया की कुल संपत्ति 5.6 अरब डॉलर आंकी गई। वह लिस्ट में 25वें स्थान पर हैं। वहीं इस सूची में एवेन्यू सुपरमार्ट्स के मालिक राधाकिशन दमानी ने वापसी की है। उनकी संपत्ति 9.3 अरब डॉलर आंकी गई। इसके अलावा सूची में सबसे कम उम्र के अरबपति विजय शेखर शर्मा हैं। 39 साल के पेटीएम के मालिक शर्मा की कुल संपत्ति 1.47 बिलियन डॉलर है। सबसे अधिक उम्र के अरबपति संप्रदा सिंह हैं। अल्कम लेबोरेट्रीज के मालिक सिंह की उम्र 91 साल है। उनकी कुल संपत्ति 3.3 अरब डॉलर आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed