{"_id":"6873ceff8c9c71263e0f38ff","slug":"mujpur-gambhira-bridge-accident-rs-62-lakh-assistance-to-victims-rs-4-lakh-each-to-families-of-the-deceased-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजपुर-गंभीरा पुल हादसा: पीड़ितों को 62 लाख की मदद; मृतकों के परिजन को 4-4 लाख, घायलों को 50-50 हजार की सहायता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुजपुर-गंभीरा पुल हादसा: पीड़ितों को 62 लाख की मदद; मृतकों के परिजन को 4-4 लाख, घायलों को 50-50 हजार की सहायता
Sun, 13 Jul 2025 08:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 13 Jul 2025 08:51 PM IST
सार
मृतकों और घायलों के परिजन को 62 लाख रुपये के चेकों का वितरण किया गया, जिसमें आज चार घायलों और 15 मृतकों के परिजन शामिल हैं। इस दौरे के दौरान सांसद जशुभाई राठवा और पादरा के विधायक ने दुर्घटना का शिकार बने परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
वडोदरा पुल हादसा
- फोटो : PTI
विस्तार
मुजपुर-गंभीरा पुल दुर्घटना में प्रभावित परिवारों और घायलों को सहायता के लिए राज्य सरकार अत्यंत संवेदनशील है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा घोषित की गई आर्थिक सहायता के अंतर्गत रविवार को उपलब्ध सूची के अनुसार वर्तमान में प्रभावितों को कुल 62 लाख रुपये रकम के चेक वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन
राज्य सरकार द्वारा इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की गई थी। जिसके अंतर्गत आज छोटाउदेपुर के सांसद जशुभाई राठवा और पादरा के विधायक चैतन्यसिंह झाला ने सहायता राशि के चेक का वितरण किया। घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए यह सहायता तत्काल स्वीकृत की गई थी और बिना किसी देरी के आज ही इसे वितरित किया गया।
विज्ञापन
उपलब्ध सूची के अनुसार, वर्तमान में कुल 62 लाख रुपए के चेकों का वितरण किया गया है, जिसमें आज चार घायलों और 15 मृतकों के परिजन शामिल हैं। इस दौरे के दौरान सांसद जशुभाई राठवा और पादरा के विधायक ने दुर्घटना का शिकार बने परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और इस दुर्घटना को लेकर दुःख व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्य्न लाभ की प्रार्थना की। चेक वितरण के समय स्थानीय अग्रणी और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन