मुगल गार्डन का नाम बदलकर हो जाएगा अशोक वाटिका? सामने आई ये सच्चाई
- सोशल मीडिया पर लगातार उड़ रही मुगल गार्डन के बारे में अफवाह
- अमिताभ बच्चन, अमर सिंह और कई सेलेब्रिटी को लेकर भी शेयर की गई गलत जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया के इस दौर में तरह-तरह की अफवाहें उड़ती रहती हैं। जितना बड़ा नाम, उससे जुड़ी अफवाहें उड़ने की आशंका उतनी ही ज्यादा रहती है। अभी हाल ही में बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था।
बाद में इन खबरों का खंडन सामने आया। ताजा मामले में सोशल मीडिया पर एक अफवाह उड़ गई है कि राष्ट्रपति भवन में स्थित मुगल गार्डन का नाम बदलकर अशोक वाटिका रखे जाने का निर्णय लिया जा चुका है। केंद्र सरकार आगामी दशहरे तक इसकी घोषणा कर सकती है। मुगल गार्डन के साथ कुछ सड़कों के नाम परिवर्तित किए जाने की बात भी सोशल मीडिया पर की जा रही है।
लेकिन सामने आई ये सच्चाई
केंद्र सरकार की आधिकारिक सूचनाओं को साझा करने वाली संस्था पीआईबी ने शुक्रवार को इन खबरों को आधारहीन बताया है। संस्था के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार के स्तर पर इस तरह का कोई निर्णय नहीं लिया गया है और यह जानकारी बिलकुल गलत है।
बदल चुके हैं कई नाम
दरअसल, सरकारें समय-समय पर कई जगहों के नाम बदलती रहती हैं। इस क्रम में कई भवनों, संस्थाओं और सड़कों के नाम बदले जा चुके हैं। औरंगजेब रोड का नाम बदलकर अब्दुल कलाम रोड, योजना आयोग का नाम बदलकर नीति आयोग, रेसकोर्स रोड का नाम बदलकर लोक कल्याण मार्ग और फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम रखा जा चुका है।
कहा जाता है कि दिल्ली के ऐतिहासिक राम लीला मैदान का नाम बदलकर अटल बिहारी मैदान किए जाने का भी निर्णय लिया जा चुका था, लेकिन किन्हीं कारणों से बाद में इसे टाल दिया गया।