फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MSPC and HSP train services will be operated with regular numbers says railway ministry

रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला: स्पेशल ट्रेन और स्पेशल किराया खत्म, अब पहले की तरह होगा सफर 

Fri, 12 Nov 2021 09:57 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 12 Nov 2021 09:57 PM IST
सार

रेल मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि मंत्रालय ने इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं, जो अगले कुछ दिनों में लागू हो जाएंगे।

विज्ञापन
MSPC and HSP train services will be operated with regular numbers says railway ministry
भारतीय रेलवे - फोटो : iStock

विस्तार

रेल मंत्रालय ने अहम फैसला लेते हुए कहा है कि मेल/एक्सप्रेस स्पेशल और हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों की सेवा अब रेगुलर ट्रेनों जैसी ही होगी। कोविड-19 को देखते हुए रेगुलर मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को स्पेशल ट्रेनों के तौर पर चलााया जा रहा था। लेकिन अब इन ट्रेनों का फिर से सामान्य परिचालन बहाल करने का फैसला किया गया है। 

विज्ञापन


कोविड की वजह से पटरी पर दौड़ रही स्पेशल ट्रेन अब एक बार फिर पहले की तरह चलेगी। स्पेशल ट्रेन का चार्ज यात्रियों को अलग से नहीं देना होगा। सामान्य किराया लागू होगा। यह नियम सभी मेल, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन में लागू करने का निर्णय रेल मंत्रालय ने लिया है। हालांकि आरक्षित टिकट के लिए सॉफ्टवेयर में बदलाव करने में कुछ वक्त लग सकता है।
विज्ञापन


सभी ट्रेनों से स्पेशल का टैग हटाया गया 
देशभर में चलने वाली ट्रेन कोरोना संक्रमण से पहले की यथास्थिति में वापस लौट रही है। सभी ट्रेनों से स्पेशल का टैग हटा लिया गया है। लेकिन कोविड प्रोटोकॉल को जारी रखा जाएगा। इस वजह से अनारक्षित कोच में टिकट की बुकिंग करा कर ही यात्रा करने की अनुमति होगी। इसी तरह आरक्षित कोच में उन्हें ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी जिनका टिकट कन्फर्म होगा। वेटिंग टिकट से भी यात्रा की अनुमति नहीं होगी। कोविड प्रोटोकॉल की वजह से फिलहाल यात्रा के दौरान ट्रेन में कैटरिंग की व्यवस्था नहीं शुरू की जाएगी। चादर व कंबल भी यात्रियों को रेलवे की तरफ से नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेनों की जगह चलेंगी रेगुलर ट्रेनें
यानी मेल/एक्सप्रेस स्पेशल और हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों की सेवा अब पहले की तरह सामान्य ट्रेनों जैसी होगी। ये ट्रेनें फिर से रेगुलर नंबर के साथ दौड़ेंगी। इसके साथ ही स्पेशल किराए की जगह फिर से पुराना सामान्य किराया लागू होगा।
 
रेलवे न पैसे चार्ज करेगा, न रिफंड करेगा 
रेलवे के मुताबिक, पहले से ही बुक किए गए टिकट पर न तो रेलवे किसी तरह के पैसे चार्ज करेगा और न ही रेलवे किसी तरह का रिफंड देगा। सीआरआईएस से इस संबंध में जरूरी बदलाव करने को कहा गया है। 


अगले कुछ दिनों में फैसला होगा लागू
रेल मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि मंत्रालय ने इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं, जो अगले कुछ दिनों में लागू हो जाएंगे। इस फैसले के बाद अगले कुछ दिनों में 1700 से अधिक ट्रेनें, रेगुलर ट्रेनों के तौर पर काम करना शुरू कर देंगी। यह भी कहा गया है कि सभी ट्रेनों में कोविड-19 से जुड़ी एहतियात और प्रतिबंध लागू रहेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed