फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MPs seek reservation in Judiaciary

सांसदों की मांग, न्यायपालिका में भी हो आरक्षण

Sat, 07 May 2016 04:33 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 May 2016 04:33 AM IST
सार

  • केंद्र सरकार ने कहा, फिलहाल नहीं है ऐसा कोई प्रस्ताव
  • राज्यसभा ने विपक्षी सांसदों ने की सर्वदलीय बैठक की मांग

विज्ञापन
MPs seek reservation in Judiaciary
सदानंद गौड़ा 

विस्तार

राज्यसभा में शुक्रवार को सांसदों ने न्यायपालिका में भी आरक्षण की व्यवस्था करने को लेकर आवाज बुलंद की। इसके लिए संविधान में संशोधन करने के साथ ही मांग की गई कि एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए, उसमें इस मुद्दे को रखा जाए।

विज्ञापन


सरकार ने भी बताया कि वर्तमान में आरक्षण का कोई ऐसा प्रस्ताव मौजूद नहीं है। न्यायपालिका की सेवाओं में ओबीसी, एससी, एसटी, मुस्लिम व महिलाओं को आरक्षण मिलता है या नहीं, इस प्रश्न का जवाब कानून मंत्री सदानंद गौड़ा ने दिया। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में फिलहाल जजों की जो भर्ती होती है, वह संविधान के अनुच्छेद 124 और 217 के तहत की जाती है। इसमें किसी भी तरह के कोटा को लेकर कोई प्रावधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हालांकि हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से जजों का नाम भेजते समय इन वर्गों को भी संज्ञान में लेने की अपील जरूर की गई है। इससे पहले कांग्रेस, भाकपा और बसपा समेत कई पार्टियों के सदस्यों ने न्यायपालिका में आरक्षण का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसदों ने इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की। सवालों का जवाब देते हुए गौड़ा ने कहा कि अनुच्छेद 235 के तहत जिला और निचली अदालतों के सदस्यों के प्रशासनिक अधिकार राज्यों के संबंधित हाई कोर्ट के अधीन आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed