{"_id":"647f47f1c6888851e208b6eb","slug":"mp-tumane-accuses-ajit-pawar-of-graft-and-ncp-leader-says-will-quit-politics-if-charges-proved-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: भ्रष्टाचार के आरोपों पर अजित पवार का पलटवार, बोले- आरोप साबित हुए तो छोड़ देंगे राजनीति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: भ्रष्टाचार के आरोपों पर अजित पवार का पलटवार, बोले- आरोप साबित हुए तो छोड़ देंगे राजनीति
Tue, 06 Jun 2023 08:21 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 06 Jun 2023 08:21 PM IST
सार
विपक्ष के नेता अजित पवार ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि अगर आरोप साबित होते हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगे।
विज्ञापन
अजित पवार
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में इन दिनों राजनीति जोरों पर है। आए दिन अजित पवार को लेकर खबरें आती रहती हैं। वहीं अब सत्तारूढ़ शिवसेना के लोकसभा सांसद कृपाल तुमाने ने मंगलवार को एनसीपी नेता अजित पवार पर आरोप लगाए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इसके बाद विपक्ष के नेता अजित पवार ने जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि अगर आरोप साबित होते हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगे।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते नागपुर में एनसीपी की एक बैठक में अजित पवार ने शिंदे शिवसेना पर कई आरोप लगाए थे और धन के बल पर सरकार बनाने का आरोप लगाया था। साथ ही कहा था मतदाता इन सबको न भूलें और उन्होंने अगले चुनाव में गद्दारों को सबक सिखाने की बात कही थी।
विज्ञापन
इसके बाद सांसद तुमाने ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि पवार को पहले यह बताना चाहिए कि जब उन्होंने महाराष्ट्र के वित्त मंत्री के रूप में काम किया तो उन्होंने कितने खोखे जमा किए। तुमाने आरोप लगाया कि पवार बिना पैसे लिए कोई काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए राकांपा नेता ने तुमाने पर पलटवार किया और कहा कि अगर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप साबित होते हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगे। पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने लोकसभा सदस्य तुमाने को अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को साबित करने या ऐसा करने में विफल रहने पर कल से घर पर बैठने की चुनौती दी।