फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP Renukacharya Political Advisor of CM Basavaraj Bommai says some ministers have developed ego they thing government can not exist without them

कर्नाटक: मुख्यमंत्री बोम्मई के राजनीतिक सलाहकार बोले, खुद को सरकार समझने वाले मंत्रियों को तुरंत बर्खास्त किया जाए

Sun, 30 Jan 2022 08:27 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 30 Jan 2022 08:27 PM IST
सार

रेणुकाचार्य का कहना है कि कुछ मंत्री यह समझने लगे हैं कि अगर वह नहीं होंगे तो सरकार भी नहीं होगी। इसे लेकर रेणुकाचार्य ने मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के साथ बैठक भी की।

विज्ञापन
MP Renukacharya Political Advisor of CM Basavaraj Bommai says some ministers have developed ego they thing government can not exist without them
एमपी रेणुकाचार्य - फोटो : facebook/MPRBJP

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के राजनीतिक सलाहकार एमपी रेणुकाचार्य ने मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील से कुछ मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि यइन लोगों ने अपने क्षेत्र में कोई काम नहीं किया है और ये लोगों की मांगों का भी जवाब नहीं दे रहे हैं। रेणुकाचार्य ने कहा कि कुछ मंत्रियों को घमंड हो गया है और उन्हें लगता है कि उनकी मौजूदगी के बिना सरकार का कोई वजूद नहीं है।

विज्ञापन

होन्नई में मीडिया से बात करते हुए रेणुकाचार्य ने कहा, 'कुछ लोगों को लगता है कि सरकार केवल उन्हीं की वजह से बनी है। उन्हें घमंड हो गया है और वो सोचते हैं कि सरकार उनके बिना नहीं चल सकती। ये लोग पार्टी और सरकार को बदनाम कर रहे हैं। इसलिए मैंने मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात की और ऐसे मंत्रियों को तत्काल बर्खास्त करने का अनुरोध किया है। मैंने यह भी कहा है कि पार्टी के वफादारों को मंत्रिमंडल में लाना चाहिए।'

विज्ञापन

'हमारी शिकायत सबके खिलाफ नहीं, कुछ का काम अच्छा'
हालांकि, उन्होंने कहा कि मैं सभी मंत्रियों की आलोचना नहीं कर रहा हूं। कुछ मंत्रियों ने हमारे अनुरोधों पर प्रतिक्रिया दी है और सम्मानजनक व्यवहार किया है। उन्होंने क्षेत्र में भी काम किया है। हमारी शिकायत सबके खिलाफ नहीं है। रेणुकाचार्य ने कहा कि 15 से अधिक मंत्रियों ने मेरा, मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का भी फोन नहीं उठाया। मैं उम्मीद करता हूं कि मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व चार दिन के अंदर बैठक बुलाकर इस मुद्दे का समाधान करेंगे।

'सरकार या पार्टी के खिलाफ बात नहीं कर रहा हूं'
रेणुकाचार्य ने कहा कि हम मुख्यमंत्री बोम्मई और कतील का बहुत सम्मान करते हैं। हमें विश्वास है कि वह हमारी समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाएंगे। यह मुद्दा राज्य के प्रभारी अरुण सिंह के संज्ञान में भी लाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैं सरकार या पार्टी के किसी संगठन के खिलाफ बात नहीं कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को सरकार और पार्टी में कुछ बदलावों के साथ सत्ता में वापस आना चाहिए।

विज्ञापन

'कोई भी काम हो पांच मिनट में कर देते थे येदियुरप्पा'
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के साथ अपने काम के अनुभव के बारे में सवाल पर रेणुकाचार्य ने कहा कि येदियुरप्पा कोई भी काम पांच मिनट में कर देते थे, इसमें अनुदान देना भी शामिल था। बोम्मई भी हमारे साथ उसी प्रेम और विश्वास के साथ व्यवहार करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को प्रदेश में मजबूत स्थिति में बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री और भाजपा नेतृत्व को सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है वरना भाजपा को काफी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed