फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP Politics if Shivraj Singh Narendra Singh Tomar Kailash Vijayavargiya Prahlad Patel become CM know the roles

MP Politics: शिवराज-तोमर या कैलाश-पटेल के CM बनने पर ऐसे बनेंगे नए समीकरण, जाने कौन किस रोल में हो सकता है फिट

Fri, 08 Dec 2023 02:28 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Fri, 08 Dec 2023 02:28 PM IST
विज्ञापन
सार
इस बीच विधायक का चुनाव जीते 5 सांसदों ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया हैं। सियासी चर्चा तेज है कि राज्य का नया मुखिया कौन होगा। इसे लेकर कई स्थितियां बन रही है।
loader
MP Politics if Shivraj Singh Narendra Singh Tomar Kailash Vijayavargiya Prahlad Patel become CM know the roles
शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव हो गए है, लेकिन अभी तक सीएम का चुनाव नहीं हुआ है। छह दिन बाद भी पूरे प्रदेश में एक ही सवाल गूंज रहा है कि शिवराज सिंह चौहान फिर राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे या कोई नया नेता सत्ता पर काबिज होगा या फिर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व कोई सरप्राइज नाम सामने करेगा? इस बीच विधायक का चुनाव जीते 5 सांसदों ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया हैं। सियासी चर्चा तेज है कि राज्य का नया मुखिया कौन होगा। इसे लेकर कई स्थितियां बन रही है। अगर शिवराज सिंह चौहान सीएम बने रहते है तो नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय का क्या होगा। या फिर अन्य किसी नेता को सीएम बनाया जाता है तो शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य नेता क्या करेंगे।



अगर शिवराज सीएम बनते हैं तो क्या करेंगे पटेल-विजयवर्गीय

  • प्रहलाद पटेल: शिवराज सिंह चौहान के बाद ओबीसी वर्ग के सबसे बड़े नेता। चुनाव से ठीक पहले पटेल की दावेदारी प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी थी, लेकिन पार्टी ने फैसला टाल दिया। अब वे डिप्टी सीएम बनाए जा सकते है। प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी भी सौंपी जा सकती है।
  • कैलाश विजयवर्गीय: मालवा—निमाड़ का बड़ा चेहरा है। इस क्षेत्र में भाजपा ने 66 में 48 सीटे जीती है। विजयवर्गीय पूर्व की सरकार में भी मंत्री रहे चुके हैं। अगर शिवराज सीएम बने तो विजयवर्गीय डिप्टी सीएम या प्रदेश अध्यक्ष हो सकते है। इसके अलावा लोकसभा चुनाव लड़ने का विकल्प भी खुला है।
  • नरेंद्र सिंह तोमर: शिवराज सीएम बने रहते है तो प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल सकते है। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। लोकसभा चुनाव लड़ने का विकल्प भी खुला है।


प्रहलाद पटेल सीएम बनें तो क्या करेंगे शिवराज

  • यदि प्रहलाद पटेल सीएम बने तो शिवराज सिंह चौहान को केंद्र या पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती हैं। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल भी खत्म होने जा रहा है। भविष्य में शिवराज राष्ट्रीय अध्यक्ष के भी दावेदार हो सकते है। लोकसभा चुनाव भी लड़ सकते है।
  • नरेंद्र सिंह तोमर के लिए विधानसभा अध्यक्ष बनने का विकल्प इस स्थिति में भी खुला हुआ है। इस बात की संभावना है कि है कि दोबारा सांसद का चुनाव लड़कर लोकसभा में पहुंचे और केंद्र सरकार में मंत्री बनें।
  • कैलाश विजयवर्गीय के लिए डिप्टी सीएम का विकल्प खुला हुआ है। कैबिनेट में बड़े विभाग के मंत्री भी बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा चुनाव लड़ने का विकल्प भी हो सकता है।


तोमर सीएम बनें डिप्टी सीएम होंगे प्रहलाद पटेल
यदि नरेंद्र सिंह तोमर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनाए जाते हैं तो प्रहलाद पटेल को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। पटेल को किसी बड़े विभाग की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। केंद्र में तोमर की जगह शिवराज सिंह चौहान ले सकते हैं। पार्टी में राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी संभालने और लोकसभा चुनाव लड़ने का विकल्प खुला हुआ है। कैलाश विजयवर्गीय भी डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया जा सकता है। लोकसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं।

कैलाश विजयवर्गीय सीएम बने तो…
अगर कैलाश विजयवर्गीय सीएम बनते है तो प्रहलाद पटेल उप मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। बड़े विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। नरेंद्र सिंह तोमर के पास विधानसभा अध्यक्ष बनने का विकल्प खुला है। प्रदेश अध्यक्ष भी बनाए जा सकते हैं। या फिर केंद्र में फिर जा सकते हैं। इस स्थिति में शिवराज सिंह चौहान के पास केंद्र में मंत्री या फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का विकल्प खुला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed