फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP Navneet Rana is getting death threats over the phone.

Threats to kill Navneet Rana: नवनीत राणा को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, सांसद ने दिल्ली पुलिस में कराई शिकायत दर्ज

Wed, 25 May 2022 11:00 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 25 May 2022 11:00 PM IST
सार

निर्दलिय सांसद नवनीत राणा ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही है।

विज्ञापन
MP Navneet Rana is getting death threats over the phone.
नवनीत राणा - फोटो : Social media

विस्तार

महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलिय सांसद नवनीत राणा को फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। इस मामले में सांसद ने नई दिल्ली में नॉर्थ एवेन्यू पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। नवनीत राणा ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें बार-बार कॉल कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। धमकी देने वाला कह रहा है कि अगर वह महाराष्ट्र आई तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

विज्ञापन

 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सांसद ने अपनी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम 5.27 बजे से शाम 5.47 बजे तक उनके निजी मोबाइल नंबर पर 11 कॉल आए। जिसमें एक व्यक्ति ने उनके साथ अनुचित तरीके से बात की। इतना ही नहीं गाली-गलोच करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। अगले व्यक्ति ने कहा कि अगर वह फिर से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे, तो मार दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


23 अप्रैल को हुई थी गिरफ्तारी
बता दें नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को 23 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों की गिरफ्तारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने के विवाद में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिली थी सशर्त जमानत 
राणा दंपती ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का एलान किया था। इसके बाद ही दोनों को गिरफ्तार किया गया था। दोनों करीब 11 दिन तक जेल में रहे। इसके बाद सत्र न्यायालय ने नवनीत राणा व रवि राणा को सशर्त जमानत दी थी। कोर्ट ने कहा था कि, दोनों इस तरह का अपराध दोबारा नहीं करेंगे। मीडिया से इस मामले पर बात नहीं करेंगे। इसके अलावा सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे। तीनों शर्तों में से किसी एक का उल्लंघन होने पर जमानत को तत्काल रद्द कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed