फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP Kanimozhi apologizes for derogatory remarks on women by DMK leader Sadai Sadiq

Tamil Nadu: द्रमुक नेता सादिक ने भाजपा की महिला नेताओं पर की अपमानजनक टिप्पणी, सांसद कनिमोझी ने मांगी माफी

Fri, 28 Oct 2022 03:01 AM IST
देव कश्यप एएनआई, चेन्नई।
एएनआई, चेन्नई। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 28 Oct 2022 03:01 AM IST
सार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे एक वीडियो क्लिप में डीएमके प्रवक्ता सैदाई सादिक द्वारा अभिनेत्रा से भाजपा नेता बनीं खुशबू सुंदर, नमिता, गौतमी और गायत्री रघुराम के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते साफ सुना जा सकता है। उन्हें यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि भगवा पार्टी तमिलनाडु में पैठ बनाने के लिए केवल इन अभिनेत्रियों पर निर्भर है।

विज्ञापन
MP Kanimozhi apologizes for derogatory remarks on women by DMK leader Sadai Sadiq
द्रमुक सांसद कनिमोझी। - फोटो : ANI

विस्तार

डीएमके नेता सैदाई सादिक द्वारा तमिलनाडु भाजपा की महिला नेताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) की महिला विंग की सचिव और सांसद कनिमोझी ने गुरुवार को खुले तौर पर माफी मांगी।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे एक वीडियो क्लिप में डीएमके प्रवक्ता सैदाई सादिक द्वारा अभिनेत्रा से भाजपा नेता बनीं खुशबू सुंदर, नमिता, गौतमी और गायत्री रघुराम के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते साफ सुना जा सकता है। उन्हें यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि भगवा पार्टी तमिलनाडु में पैठ बनाने के लिए केवल इन अभिनेत्रियों पर निर्भर है। सादिक ने इन चारों भाजपा नेत्रियों को आइटम करार दिया था और उनके साथ-साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बारे में भी अपमानजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन


अमित शाह को लेकर भी की टिप्पणी
सादिक की टिप्पणी पर उस समय विवाद खड़ा हो गया जब उन्होंने कहा कि "अभिनेत्री से भाजपा नेता बनी ये चारों महिलाएं "आइटम" हैं। सादिक ने कहा कि “खुशबू कहती हैं कि तमिलनाडु में कमल खिलेगा। मैं कहता हूं कि अमित शाह के सिर पर बाल वापस आ जाएंगे लेकिन तमिलनाडु में कमल के खिलने की कोई संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुशबू ने ट्वीट कर सीएम स्टालिन से पूछे सवाल
इस टिप्पणी के बाद भाजपा की महिला नेता खुशबू सुंदर ने कनिमोझी को टैग करते हुए एक ट्वीट में सवाल उठाया और पूछा कि क्या महिलाओं का अपमान करना न्यू द्रविड़ मॉडल का हिस्सा है? जब पुरुष महिलाओं को गाली देते हैं, तो कहा जाता है कि देखो, इसकी किस तरह की परवरिश की गई है और किस तरह के जहरीले वातावरण में उनका पालन-पोषण हुआ है। ऐसे ही पुरुष महिला के गर्भ का अपमान करते हैं। ऐसे पुरुष खुद को कलैग्नर के अनुयायी कहते हैं। क्या यह सीएम स्टालिन के शासन के तहत नया द्रविड़ मॉडल है?


सांसद कनिमोझी ने खुले तौर पर मांगी माफी
इसके बाद डीएमके महिला विंग की सचिव और सांसद कनिमोझी ने डीएमके प्रवक्ता सैदाई सादिक की टिप्पणी पर खुलकर माफी मांगी। कनिमोझी ने खुशबू के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, "मैं एक महिला और इंसान होने के नाते जो कुछ कहा गया उसके लिए माफी मांगती हूं। इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है, चाहे किसी भी व्यक्ति ने कहा हो या किसी पार्टी से वे आते हों। इसके लिए मैं खुले तौर पर माफी मांगती हूं क्योंकि मेरे नेता स्टालिन और मेरी पार्टी द्रमुक ऐसे लोगों को माफ नहीं करती है।"

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed